
राशिफल 14 जून 2017 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन!
14 जून 2017, बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 14 June 2017 Wenesday.
राशिफल 14 जून 2017 –
मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आपको किसी कार्य या प्रॉजेक्ट में सरकार से लाभ मिलेगा। ऑफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगे। ऑफिस के कामकाज के लिए प्रवास जाना पड़ सकता है। कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लें और परिवार के सदस्यों से विचार- विमर्श करेंगे।
वृषभ (Taurus): विदेश जाने का संयोग बन रहा है। विदेश बसनेवाले मित्रों से अच्छा समाचार मिलेगा। व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में लेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आध्यात्मिकता में प्रगति करेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मिथुन (Gemini): गणेशजी सलाह देते हैं की अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अत्यधिक खर्च होगा जिससे आर्थिक तंगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों से मनमुटाव या विवाद हो सकता है जिससे मन दु:खी होगा। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता से आपको शांति मिलेगी।
कर्क (Cancer): आपके लिए आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक साबित होगा। मनोरंजन के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी होगी। दांपत्यजीवन में प्रेम बढ़ेगा। भागीदारी में लाभ होगा। गणेशजी बताते हैं कि पर्यटन की भी संभावना है बन रही है।
सिंह (Leo): मन में उदासीनता और संदेह के बाव रहेंगे जिससे मानसिक राहत नहीं मिलेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। लेकिन आज घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्यों में थोड़ी रुकावट आयेगी। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों से वाद- विवाद हो सकता है, सावधान रहें।
कन्या (Virgo): आज किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में समस्या आएंगी। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। शेयर सट्टा से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात को योग हैं।
तुला (Libra): आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। माता के संबंध में चिंता रहेगी। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है, इसलिए इसे टाल दें। कौटुंबिक और जमीन-जायदाद से संबंधित चर्चाओं में सावधानी बरते।
वृश्चिक (Scorpio): आज आपका दिन कार्य में सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए उत्तम है। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण होगा। प्रियव्यक्ति से मिलेंगे जिससे मन आनंद का अनुभव करेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु (Sagittarius): उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव होगा। निरर्थक धन खर्च हो सकता है। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है, इसलिए इसे टाल दें। पारिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमी न हो इससे बचने का प्रयास करें।
मकर (Capricorn): आज धार्मिक कार्य और पूजा पाठ का योग बन रहा है। आपका गृहस्थजीवन आनंदमय रहेगा। आपका हर काम सरलता से पूरे होंगे। मित्रों, संबंधियों की तरफ से भेंट मिलने के योग हैं। नौकरी व्यवसाय में भी परिस्थिति अनुकूल रहेगी। गणेशजी गिरने- चोट लगने से बचने कि सलाह देते हैं।
कुंभ (Aquarius): आज किसी का जमानती न होने तथा पैसे का लेन-देन न करें, ऐसा गणेशजी सलाह देते हैं। खर्च बढ़ेगा और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ संघर्ष हो सकता है, इसलिए बचें। किसी के साथ गलतफहमी के कारण झगड़ा हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी। आज आप नए मित्र बनांयेगे, जिनकी मित्रता भविष्य में आपके लिए लाभदायक होगी। मांगलिक अवसरों में जाना पड़ सकता है। आकस्मिक धनलाभ का योग बन रहा है।