Spiritual

आज से लेकर 21 नवंबर तक मकर राशि में रहेंगे गुरु, ऐसे में इन राशियों की खुलेगी इस दौरान क़िस्म

हिंदू धर्म में ज्योतिष का व्यापक महत्व स्वीकार किया गया है और इसी ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को  ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का सूचक ग्रह माना जाता है। बता दें कि बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं।

Guru Rashi Parivartan

देवगुरु बृहस्पति 14 सितंबर को राशि परिवर्तन कर रहें है और इस दिन गुरु धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और मकर राशि में 21 नवंबर तक रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरु के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर इसका शुभ फ़ल देखने को मिलेगा।

मेष राशि…

Guru Rashi Parivartan

बता दें कि गुरु के राशि परिवर्तन का शुभ परिणाम मेष राशि के जातकों को देखने को मिलेगा। इस राशि से जुड़े जातकों का कोई बड़ा सपना सच हो सकता है। कार्य में तरक्की के योग बनेंगे। साथ ही साथ आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। इस राशि के जातक के लिए यात्रा से लाभ प्राप्त होने के आसार दिख रहे हैं और नौकरी, बिजनेस में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पदोन्नति और वेतन वृद्धि की भी संभावना है। इसके अलावा भविष्य की योजनाओं पर बेहतर तरीके से काम करेंगे।

वृषभ राशि…

इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी वाले जातकों पर गुरु की विशेष कृपा रहेगी, वहीं पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। साथ ही साथ इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति भी इस दौरान पहले से अच्छी होगी। कार्यक्षेत्र में नाम, प्रसिद्धि और सम्मान मिलेगा। आय के स्रोत भी मिल सकते हैं।

कर्क राशि…

Guru Rashi Parivartan

इस दौरान सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वेतन में वृद्धि की प्रबल संभावना है। साथ ही बृहस्पति के राशि परिवर्तन की वज़ह से इस राशि के जातकों को किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिल सकता है और कारोबारियों के लिए भी ये गोचर लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि…

बृहस्पति के राशि परिवर्तन का अनुकूल प्रभाव कन्या राशि पर भी पड़ने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रयासों में सफलता हासिल होगी। वरिष्ठों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और निवेश में आपको लाभ मिलने के आसार रहेंगे, साथ ही साथ संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं और कड़ी मेहनत का अच्छा फल आपको प्राप्त होगा।

धनु राशि…

इस राशि के जातक को निवेश से इस दौरान लाभ मिल सकता है। धन की बचत के लिए समय अनुकूल है। व्यापारियों के लिए ये गोचर विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। वहीं नए काम की शुरुआत के लिए भी यह एक अच्छा समय है।

मीन राशि…

इस गोचर के दौरान लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे, आय के विभिन्न स्रोतों को उत्पन्न करने में आप सक्षम होंगे। वहीं निवेश से आपको लाभ मिलेगा साथ ही साथ आपको कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी।

Back to top button