Interesting

अजब गजब: रोड पर अपनेआप चलने लगी विशाल मूर्ति, लोग बोले ‘ये तो चमत्कार है’ देखें Video

ये दुनिया चमत्कारों से भरी पड़ी है। यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर भी आए दिन कई हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ तो इतने हैरतअंगेज होते हैं कि देखने वाले भी दंग रह जाते हैं। इन चीजों पर एक पल के लिए यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। जब इंसान इन अजीबोगरीब घटनाओं की वजह पता नहीं लगा पाता है तो इन्हें कुदरत का करिश्मा या भगवान का चमत्कार कह देता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही ले लीजिए।

giant-statue-moves-on-road-people-called-its-miracle

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक विशालकाय मूर्ति सड़क पर अपनेआप चल रही है। इस मूर्ति को अपनेआप इस तरह चलता देख लोग हैरान है। दरअसल सड़क पर का गाड़ियां चल रही है। इसी सड़क पर काफी पानी भी भरा हुआ है। ऐसे में ये विशालकाय मूर्ति पानी वाली सड़क पर अपनेआप ही तैर रही है।

हालांकि लोगों को ये जान हैरानी हो रही है कि कोई इतनी बड़ी मूर्ति सिर्फ पानी के सहारे कैसे अपनेआप तैर सकती है। इससे भी हैरत की बात ये है कि मूर्ति खड़े खड़े ही तैर रही है। वह कहीं भी गिरती या डगमगाती नहीं है।

giant-statue-moves-on-road-people-called-its-miracle

वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसे चमत्कार का नाम दे रहे हैं। उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया अपर आईपीएस अधिकारी सुसांत नंदा ने शेयर किया है। सुसांत अक्सर इस तरह के हैरतअंगेज वीडियोज अपने अकाउंट पर साझा करते रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा – तैरती हुई मूर्ति।

आईपीएस अधिकारी सुसांत नंदा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसके ऊपर कई दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा कि ‘ये तो चमत्कार है।’ वहीं एक ने कहा ‘मूर्ति का साइज़ काफी बड़ा है। वह वजन में भी ज्यादा होगी। सिर्फ पानी के सहारे वह कैसे तैर सकती है?’ इसके बाद एक यूजर लिखता है ‘अरे ऐसा कैसे हो सकता है। मुझे तो अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।’ बस इसी तरह के और भी कई मजेदार कमेंट्स आने लगे। तो चलिए अब आपको बिना किसी देरी के वीडियो दिखा देते हैं।

देखें वीडियो

वैसे इस वीडियो को देखने के बाद आपकी क्या प्रतिक्रिया है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। वैसे कुछ लोगों ने ये भी पॉइंट किया है कि मूर्ति बहते हुए वीडियो बनाने वाले के कैमरे की तरफ बड़े ही विचित्र ढंग से देख रही है। ये चीज लोगों को और भी डरा रही है। यकीनन ये वीडियो अपने आप में हैरान कर देने वाला है। इस वीडियो का क्या रहस्य है ये तो कोई विशेषज्ञ ही बता सकता है। फिलहाल यदि आपको यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button