Breaking news

14 साल की लड़की पर भेड़ियों की तरह टूट पड़े 8 हैवान, रिक्शा लेकर घर जा रही थी मासूम

आज के जमाने में हमारी बेटियां बहनें बिल्कुल भी सेफ नहीं है। हवस के भूखे दरिंदे हमेशा इसी फिराक में रहते हैं कि उन्हें कब किसी लड़की या महिला की आबरू लूटने का मौका मिले। देशभर में रोजाना कई बलात्कार के मामले सामने आते हैं, आरोपी पकड़े भी जाते हैं, उन्हें सजा भी होती है, लेकिन इन सबके बावजूद ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। हद तो तब हो जाती है जब ये दरिंदे नाबालिग बच्चियों तक को नहीं छोड़ते हैं। अब महाराष्ट्र के पुणे शहर की इस दिल दहला देने वाली घटना को ही ले लीजिए। यहां 8 हैवानों ने एक नाबालिग लड़की का इतनी बुरी तरह से गैंगरेप किया कि बच्ची बेसुध हो गई।

यह शर्मनाक घटना पुणे शहर के वानवाड़ी पुलिस स्टेशन की बताई जा रही है। यहां एक 14 साल की लड़की अपने गांव जाने के लिए पुणे रेलवे स्टेशन आई हुई थी। इस दौरान एक रिक्शावाले ने बच्ची का बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया। रिक्शावाला बच्ची को अपने घर ले गया। यहां उसने अपने 7 और साथियों को बुलाया। इसके बाद सभी भेड़ियों की तरह मासूम पर टूट पड़े। हर शख्स ने बारी बार से बच्ची का रेप किया। बच्ची इस घटना से इतनी डर गई कि बेसुध हो गई।

रेप को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी बच्ची को बेसुध अवस्था में छोड़कर भाग गए। बाद में जब मामला सामने आया तो बच्ची को आनन फानन में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। 8 आरोपियों की लिस्ट में चतुर्थ श्रेणी के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। इस घटना के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस की मेहनत भी रंग लाई और उन्होंने महज कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

वानवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर दीपक लगड ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गैंगरेप करने वाले सभी आरोपियों को हमने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को खोजने के लिए रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए थे। उनसे आरोपियों तक जल्दी पहुँचने में बड़ी मदद मिली।

पुलिस ने बच्ची की हेल्थ को लेकर अपडेट भी दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। इसके साथ ही आरोपियों को मेडिकल के लिए भी भेज दिया गया है। उनके खिलाफ अपहरण और गैंगरेप का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस जांच कर सबूत एकत्रित कर रही है। जल्द ही आठों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक मजबूत केस बनाया जाएगा। कोशिश यही रहेगी कि सभी आरोपियों को इस घिनौने काम के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिले।

उधर सोशल मीडिया पर जब ये खबर वायरल हुई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हर कोई आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करने लगा। लोगों का कहना है कि रेप के आरोपियों को जल्द और सख्त सजा दी जानी चाहिए। तभी कोई दूसरा आरोपी ऐसा अपराध करने से पहले दस बार सोचेगा। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Back to top button