Bollywood

ताजमहल को छोड़ लोग करने लगे थे माधुरी दीक्षित का दीदार, भारी भीड़ से घिर गई थी धक् धक् गर्ल

ताज का दीदार करने के लिए माधुरी को छुपाना पड़ा था चेहरा, एक बार पहचानी गईं तो...

अपनी बेमिसाल खूबसूरती और शानदार अदाकारी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का हर कोई दीवाना है। न सिर्फ उनकी अदाकारी बल्कि उनके बेहतरीन डांस के लिए भी लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। खास बात यह है कि, माधुरी दीक्षित की आज भी तगड़ी फैंस फॉलोइंग है। माधुरी जहां भी जाती है वह फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है। एक ऐसा ही वाकया जहां माधुरी को देखने के लिए लोग अफरा-तफरी मचाने लगे और माधुरी भारी भीड़ से गिर गई।

madhuri dixit

दरअसल, यह मामला साल 2017 का है, जब माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने और अपने बच्चों के साथ ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंची थी। इस दिन माधुरी दीक्षित ने अपने परिवार के साथ काफी एंजॉय किया। लेकिन कुछ देर बाद ही यहां पर मौजूद उनके फैंस ने उन्हें पहचान लिया और धीरे धीरे कर माधुरी संग सभी तस्वीर लेने लगे।

Madhuri-Dixit

लेकिन यह खबर जल्दी ही फैल गई और माधुरी को देखने के लिए हजारों फैंस आ गए जिसके चलते माधुरी बुरी तरह फैंस के बीच फंस गई। इतना ही नहीं बल्कि हालात इतने बुरे हो चुके थे कि ताजमहल परिसर में यह मामला पुलिस को संभालना पड़ा था।

madhuri dixit

बता दें, माधुरी को इस दौरान लगा था कि ताजमहल देखने आए लोग उन पर शायद ही ध्यान दे पाएंगे और वह आसानी से ताजमहल का दीदार करने के बाद वापस घर लौट आएगी। लेकिन उस वक्त माधुरी ने अपनी पापुलैरिटी को थोड़ा हल्के में ले लिया जिसके बाद फैंस के बीच से निकलने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Madhuri-Dixit

कहा जाता है कि, इस दौरान पुलिस ने माधुरी और उनके परिवार को भीड़ से बाहर निकाला था। इसके बाद इन्हें कार में ताजमहल के बाहर ले जाया गया। सिक्‍युरिटी में लगे कुछ पुलिसवालों का कहना था, इससे पहले किसी सेलिब्रेटी के पीछे इतनी भीड़ नहीं देखी।

madhuri dixit

बता दें, इससे पहले भी माधुरी दीक्षित साल 2012 में परिवार के संग ताजमहल देखने पहुंची थी लेकिन इस दौरान उन्होंने स्कार्फ से और चश्मे से अपना चेहरा छुपा कर रखा था। यहां तक की तस्वीरों को खिंचवाते समय भी माधुरी दीक्षित ने अपने चेहरे से स्कार्फ नहीं हटाया था। लेकिन साल 2017 में है मामला थोड़ा महंगा पड़ गया और उन्होंने फैंस की भीड़ से खुद को घिरा पाया था।

madhuri dixit

माधुरी दीक्षित के आज के समय फ़िल्मी दुनिया का एक जाना पहचाना नाम है। माधुरी न सिर्फ एक अच्छी डांसर है बल्कि वह एक अच्छी सिंगर भी है। 15 मई 1967 को मुंबई में जन्मीं माधुरी दीक्षित पद्म श्री समेत दर्जनों प्रतिष्ठित अवार्ड अपने नाम कर चुकी है। वह मात्र एक ऐसी अभिनेत्री है जिन्हें 14 बार फिल्मफेयर पुरस्कार का नामंकन मिला, जिनमें से चार बार वो विजेता रही हैं।

madhuri dixit

माधुरी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘अबोध’ से की थी लेकिन उन्हें फिल्म ‘तेजाब’ के जरिए अधिक सफलता हासिल हुई। इसके बाद माधुरी ने कभी पीछे मोड़कर नहीं देखा और बन गई बॉलीवुड की धक् धक् गर्ल है।

Back to top button