समाचार

राहुल गांधी का नया हाईबोल्टेज ड्रामा, फिर पुलिस से की बदतमीजी, कैमरे में हुए कैद: देखें वीडियो

राहुल गांधी को तो आप जानते ही होंगे, अरे वही अपने कांग्रेस के लाड़ले। हर समय ये कुछ नया करके सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने सुर्खियों में आने के लिए यह बयान दिया कि वह आजकल गीता और उपनिषद पढ़ रहे हैं। उनसे पूछा नहीं गया लेकिन उन्होंने इसका कारण भी बता दिया कि क्यों पढ़ रहे हैं।

जमकर बना था सोशल मीडिया पर मजाक:

राहुल गांधी ने जब गीता और उपनिषद पढ़ने का कारण बताया तो उनका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया गया। दरअसल कारण ही कुछ ऐसा था। उन्होंने कहा था कि वह बीजेपी और आरएसएस से टक्कर लेने के लिए गीता और उपनिषद पढ़ रहे हैं। इससे पहले भी राहुल गांधी ने कई ऐसे बयान दिए हैं कि खुद का ही मज़ाक बना बैठे हैं।

इस समय देश के किसानों की हालत अच्छी नहीं चल रही है। इस समय क्या देश के किसानों की हालत हमेशा से ही ऐसी बनी हुई है। कांग्रेस की सरकार में भी किसानों की हालत कुछ ज्यादा अच्छीं नहीं थी। उस समय तो कांग्रेस ने उन पर ध्यान नहीं दिया। अब किसानों की आड़ में बीजेपी पर निशाना साधने का कोई मौका कांग्रेस छोड़ नहीं रही है।

राहुल गांधी खो बैठे अपना आपा, देखें वीडियो –

गुरुवार को राहुल गांधी मंदसौर में हुए किसान आन्दोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने गए थे। लेकिन वहां पुलिस ने उन्हें पहुंचने नहीं दिया। पुलिस ने राहुल गांधी को नीमच के पास रोककर उन्हें हिरासत में ले लिए। पुलिस अफसर ने जब राहुल गांधी को रोका तो वह अपना आपा खो बैठे और उन्होने अफसर पर चिल्लाना शुरू कर दिया।

राहुल गांधी ने पुलिस अफसर से कहा कि आप मुझे रोकने वाले कौन होते हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद लोगों ने जमकर राहुल गांधी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। लोगों ने यह कहा कि राहुल गांधी बड़े नेता हैं उन्हें कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। वह मंदसौर किसानों की समस्या के लिए नहीं बल्कि अपने फायदे के लिए जा रहे थे। कई लोगों ने तो यह भी कहा कि राहुल गांधी एक अपरिपक्व नेता हैं।

***

Back to top button