Breaking news

जिस एम्यूजमेंट पार्क में तालिबानी लड़ाकों ने की थी मस्‍ती, अब लगा दी उसे आग-देखें VIDEO

अफगानिस्‍तान पर पूरी तरह से अधिग्रहण करने के बाद तालिबान के आतंकियों ने काबुल के एक एम्यूजमेंट पार्क को आग के हवाले कर दिया है। इस एम्यूजमेंट पार्क को इसलिए आग लगाई गई है क्योंकि ये इस्लाम के खिलाफ था। हालांकि एम्यूजमेंट पार्क को आग लगाने से पहले इन्होंने यहां खूब मस्ती की और उसके बाद इसे आग के हवाले किया। इस पार्क से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। जिसमें तालिबान लड़ाके बंपर कारों की सवारी करते हुए नजर आए थे। वहीं अब इस पार्क को आग लगाने की वीडियो सामने आई है।

talibani playing park

वायरल हो रही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पार्क में बुरी तरह से आग लगाई गई है और देखते ही देखते ये पार्क तबाह हो गया। वहीं काबुल में कब्जा करने के बाद तालिबान के लड़ाके इस पार्क में आए थे और यहां पर मस्ती करते हुए दिखाई दिए थे। ये वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में ये हाथों में हथियार लिए इलेक्ट्रिक बंपर कारों की सवारी कर रहे थे। कुछ लड़ाके बंपर कारों को आपस में टकरा रहे थे, तो कुछ सवारी करते हुए मस्ती करते नजर आए थे।


हालांकि अब इन लड़ाकों ने इस पार्क को ही तबाह कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नई वीडियो में मनोरंजन पार्क आग की लपटों से जलता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो साझा करने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि ये क्लिप शेबरघन के बोखड़ी मनोरंजन पार्क का है। वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर यूजर ने लिखा कि मनोरंजन पार्क को जलाने के लिए तालिबान द्वारा उद्धृत कारण ये है कि पार्क के अंदर मूर्तियां और मूर्तियां हैं। जो इस्लामी प्रथाओं के खिलाफ हैं।


तालिबान अपनी इसी सोच के लिए बदनाम है। अफगानिस्तान पर कब्जा करते ही तालिबान ने अपनी सोच को यहां के लोगों पर थोपना भी शुरू कर दिया है। यहां की महिलाओं पर तालिबान द्वारा कई अत्याचार किए जा रहे हैं। 15 साल से अधिक आयु की लड़कियों की शादी तालिबान अपने लड़ाकों से करवाने की योजना भी बना रहा है। इस देश पर कब्जा करते हुए तालिबान ने प्रांतों के धार्मिक गुरुओं से उन लड़कियों की सूची मांगी है जो कि 15 साल से अधिक हैं। इसके अलावा 45 साल तक की विधवाओं के भी नाम तालिबान ने मांगे हैं।

Ashraf Ghani

गौरतलब है कि तालिबान से डरकर यहां के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश से भाग गए थे। जिसके बाद रविवार को तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया था। वहीं अब तालिबान के कट्टरपंथी शासन से बचने के लिए यहां के लोग देश छोड़कर जा रहे हैं। सोमवार को काबुल हवाई अड्डे पर काफी संख्या में यहां के नागिरक पहुंचे थे। जो कि उड़ानों में सवार होने की कोशिश कर रहे थे।


सामने आई एक वीडियो में काबुल से उड़ान भर रहे अमेरिकी वायु सेना के C-17 जेट से कुछ लोग चिपके हुए दिखे थे। वहीं जैसे ही जेट ने उड़ान भरना शुरू किया तो वो इससे गिर गए। इस विमान में सवार होकर 800 से अधिक लोग यहां से निकले थे। जबकि इस विमान की क्षमता केवल 134 लोगों को ले जाने की ही थी।

Back to top button