Trending

अफगान के हालात देख पत्रकार रुबिका ने पूर्वजों को कहा धन्यवाद, लोग बोले-शुक्रिया हिंदूओं का करें

अफगानिस्तान के हालातों पर पत्रकार रुबिका लियाकत ने एक ट्वीट किया है। जिसमें इन्होंने बताया है कि वो भी अफगान से नाता रखती थी। इस ट्वीट के माध्यम से पत्रकार रुबिका लियाकत ने अपने पूर्वजों को भारत आने के लिए धन्यवाद भी कहा है। रुबिका लियाकत की ओर से किया गया ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और लोगों की कई तरह की प्रतिक्रिया इस ट्वीट पर आ रही हैं।

rubika liyaquat

एबीपी चैनल में काम करने वाली रुबिका लियाकत ने अपने अधिकारी ट्विटर हैंडल के माध्यम से ट्वीट करते हुए लिखा कि “मेरे पूर्वजों का जितना शुक्र करूं कम है, उन्होंने हिंदुस्तान को चुना। महफ़ूज़ हूँ। फ़ख़्र से रहती हूँ। अपनी शर्तों पर जीती हूँ। जय माँ भारती।”


रुबिका लियाकत के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया भी आई है। चंदन कुमार पांडे नाम के यूजर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से रुबिका लियाकत को जवाब देते हुए लिखा कि “इसमें आपके पूर्वजों का कोई एहसान नहीं है। शुक्रिया हिन्दू समाज का कीजिए, जिन्होंने आपके पूर्वजों को यहां रहने दिया। धर्म के आधार पर दो देश बनने के बावजूद उदार हिंदुओ ने आप लोगों को अपने देश जाने के लिए नहीं कहा।”

rubika liyaquat

हानिया अंसारी नाम के ट्विटर यूजर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से ट्वीट करते हुए लिखा “भाईजान तलवे चाटती हो इसलिए महफूज हो, तबरेज अंसारी, पहलू खान, आसिफ अली, अब इस दुनिया में नहीं रहा। कुछ रोज पहले रिक्शे वाले की पिटाई कि गई उनके परिवार से पूछो कितने महफूज है।”


जबकि महेश नाम के एक यूजर ने लिखा कि अफगानिस्तान में तालिबान अमरीका के हटने के इंतजार में था
और हिंदुस्तान में जिहादी मोदी योगी के हटने के इंतजार में हैं।


गौरतलब है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद तालिबान ने यहां की सत्ता अपने हाथों में ले ली है। तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी भी अपना देश छोड़कर भाग गए हैं। इन्होंने ताजिकिस्तान में शरण ली है। तालिबान के सत्ता में आने से इस देश के लोग काफी दुखी हैं और अन्य देशों की शरण में जा रहे हैं। अफगानिस्तान से कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिनमें भारी संख्या में लोगों को पलायन करते हुए देखा जा रहा है।

अफगानिस्तान की स्थिति को देखते हुए रुबिका लियाकत की ओर से ये ट्वीट किया गया है। जिसमें इन्होंने भारत को चुनने के लिए अपने परिवार के लोगों को शुक्रिया अदा किया है और इनके ट्वीट पर कई प्रतिक्रिया आई हैं।

Back to top button