Breaking news

तालिबान ने मांगी 15 साल से बड़ी लड़कियों की लिस्ट, जबरन निकाह के बाद करते हैं यौन उत्पीड़न

अफगानिस्तान को पूरी से तरह से तालिबान ने अपने कब्जे में ले लिया है, जिसके कारण इस देश के लोग यहां से भागने पर मजबूर हो गए हैं। अफगानिस्तान में हर जगह अफरा- तफरी का माहौल है और एयरपोर्ट से लेकर दूसरी जगहों पर भीड़ जमा हो रही है। तालिबान लड़ाकों की बढ़ती ताकत के कारण इस देश की महिलाओं का भविष्य अंधकार में चले गया है।

taliban

दरअसल अमेरिकी सेना के वापस जाते ही तालिबान नेताओं ने स्थानीय धार्मिक नेताओं को 15 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियों और 45 वर्ष से कम उम्र की विधवाओं की सूची देने का आदेश जारी किया था। ताकि इन लड़कियों का निकाह ये अपने लड़ाकों के साथ करवा सकें। तालिबान के इस आदेश के बाद से यहां की महिलाएं खौफ में चले गई हैं।

afghanistan women taliban

तालिबान द्वारा इन महिलाओं का जबरन निकाह करवाया जाएगा। निकाह करवाने के बाद इन महिलाओं के साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया जाएगा। महिलाओं और लड़कियों को पाकिस्तान के वजीरिस्तान ले जाया जाएगा। यहां पर इन्हें फिर से तालीम देकर प्रामाणिक इस्लाम में परिवर्तित किया जाएगा। ऐसी स्थिति में यहां के लोग परिवारों के साथ पलायन करने पर मजबूर हैं। ताकि वो अपने परिवार की महिलाओं को बचा सकें।

afghanistan women taliban

तालिबान का ये निर्देश साल 1996-2001 के तालिबान के क्रूर शासन की याद दिलाता है। जब यहां पर महिलाओं पर अत्याचार किए जाते थे। महिलाओं को  मानवाधिकारों, रोजगार और शिक्षा से वंचित रखा जाता था। बुर्का पहनने के लिए इन्हें मजबूर किया जाता था। एक पुरुष संरक्षक के बिना इनके घर से बाहर जाने पर पाबंदी थी।

afghanistan women taliban

तालिबानियों ने हजारों महिलाओं को यौन दासता की ओर ढकेल दिया था। साल 2004 के बाद से यहां पर हालात सही होने लगे थे। वहीं अब फिर से इस जगह पर तालिबानियों ने कब्ज कर अपना राज शुरू कर दिया है। ऐसे में यहां हर कोई डरा हुआ है औ पुराने दिनों को याद कर रहा है।

लुभाने के लिए लेते हैं महिलाओं का सहारा

afghanistan women taliban

तालिबान में अधिक से अधिक लोगों को शामिल किया जा सके इसलिए ये लड़कियों का सहारा लेते हैं। ये आतंकवादियों को लुभाने के उद्देश्य से पत्नियों की पेशकश करते हैं। जो लोग तालिबान में शामिल होते हैं, उनकी शादी करवाई जाती है। जिसके बाद ये लोग शादी के नाम पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न देते हैं।

afghanistan women taliban

तालिबान से जब ये देश आजाद हुआ था। उस समय महिलाओं ने राहत की सांस ली थी। हालांकि अब एक बार फिर से तालिबान की वापसी इस देश में हो गई है और ऐसे में यहां पर रहने वाली लड़कियां खौफ में जी रही है।


गौरतलब है कि तालिबान जल्द ही अपनी हुकूमत का ऐलान कर सकता है। अफगानिस्तान पर दो दिन पहले तालिबान ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया था। काबुल में राष्ट्रपति पैलेस पर भी तालिबान ने कब्जा जमा लिया था। इसी बीच तालिबान ने अब सरकारी अधिकारियों से खास अपील की है। तालिबान ने अपने एक बयान में कहा है कि वो सभी सरकारी अधिकारियों को ‘माफी’ दे रहे हैं। वो अपने काम पर वापस लौट आएं। तालिबान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वो सराकरी अधिकारियों को किसी भी तरह की सजा नहीं देंगे। इन्होंने कहा कि अपना रूटीन काम शुरू करें और भरोसे के साथ आगे बढ़ें।

Back to top button