
किसी ने पहना 75 लाख का लहंगा तो किसी ने सोने की पगड़ी, इन फिल्मों में कपड़ों पर खर्च किए लाखों रुपए
हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड को ही दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री माना जाता है। ऐसे में फिल्म बनाने से पहले कलाकारों के कपड़े और कॉस्ट्यूम्स का सही तरीके से चयन करना बहुत जरूरी होता है। दरअसल फिल्म देखने के दौरान दर्शकों का ध्यान सबसे पहले कलाकारों के कपड़ों पर ही जाता है, ऐसे में जितने आकर्षक एक्टर और एक्ट्रेस के कपड़े होंगे उतनी ही आकर्षक फिल्में भी रहेगी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जिनमें सबसे महंगे आउटफिट्स पहने गए हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी बॉलीवुड की ये फ़िल्में?
देवदास
अपने दमदार डांस और बेहतरीन अदाकारी के जरिए लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘देवदास’ में करीब 15 लाख रुपए की पोशाक पहनी थी। फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी और ऐश्वर्या की बेहतरीन एक्टिंग के अलावा फिल्म
में पहनी गई ड्रेस भी काफी चर्चा में रही थी।
जोधा-अकबर
आशुतोष गोवारीकर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जोधा अकबर’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में ऐश्वर्या और अभिनेता रितिक रोशन द्वारा पहने गए आउटफिट्स की कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई जाती है।
पद्मावत
हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई फिल्म ‘पद्मावत’ काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म ने रिलीज के दौरान काफी आलोचनाएं भी झेली थी हालांकि फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। पद्मावत के गाने ‘घूमर’ में अभिनेत्री दीपिका ने करीब 30 लाख रुपया का लहंगा पहना था और इस लहंगा का वजन भी करीब 30 किलो ही था।
तेवर
फिल्म ‘तेवर’ के गाने ‘राधा नाचेगी’ में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने करीब 75 लाख की ज्वेलरी पहनी थी। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर और मनोज बाजपाई के साथ सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में थी।
कमबख्त इश्क
अभिनेता अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म ‘कमबख्त इश्क’ काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म में करीना ने ब्लैक कलर की शिमरी ड्रेस पहनी थी जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए बताई जाती है।
सिंह इज बिलिंग
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने फिल्म ‘सिंह इज बिलिंग’ के पोस्टर के लिए सुनहरी पगड़ी पहनी हुई थी। कहा जाता है कि अक्षय की इस पगड़ी की कीमत करीब 65 लाख रुपए थी। रिपोर्ट की माने तो अक्षय द्वारा पहनी गई इस पगड़ी को शुद्ध सोने से बनवाया गया था।
वीर
साल 2010 में आई अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वीर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म में अभिनेता सलमान खान के लुक को भी काफी पसंद किया गया था। कहा जाता है कि, इस फिल्म में सलमान खान ने करीब 20 लाख रुपए के आउटफिट्स पहने थे।
रा.वन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फिल्म ‘रा.वन’ के जरिए काफी तारीफें बटोरी थी। दरअसल इस फिल्म में शाहरुख खान की कॉस्ट्यूम की कीमत 4.5 करोड रुपए थी।
कृष-3
अपने बेबाक बयान और शानदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म ‘कृष-3’ में सबसे महंगे आउटफिट्स पहने थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में कंगना के ड्रेस की कीमत लगभग 10 लाख रुपए थी।
प्रिंस
इस फिल्म में अभिनेता विवेक ओबरॉय बाइकर्स के रूप में दिखाई दिए थे। कहा जाता है कि, फिल्म ‘प्रिंस’ में विवेक ओबरॉय ने लगभग 2 लाख रुपए का आउटफिट पहना था।