
सोनाक्षी सिन्हा बन सकती हैं सलमान खान की रिश्तेदार, कर सकती है इन के साथ शादी
शादी के बाद सोनाक्षी बन जाएगी सलमान खान के घर की मेंबर
बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ यानी कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए भी जानी जाती हैं। जी हां सोनाक्षी सिन्हा फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। जिन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। बता दें कि सोनाक्षी सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं और अपने चाहने वालों के साथ अपने स्पेशल मोमेंट को शेयर करना नहीं भूलती हैं।
बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का ग्लैमरस लुक काफी पसंद किया गया था। फ़िलहाल आज हम बात उनके निजी जीवन से जुड़े क़िस्से की करने वाले हैं।
बता दें कि सलमान खान ने न जाने कितने लोगों को बॉलीवुड का रास्ता दिखाया है और उनकी मदद करके उन्हें पहली हिट फ़िल्म दी। इसी लिस्ट में एक नाम सोनाक्षी सिन्हा का भी आता है। जिनकी एंट्री के लिए सलमान ने अपने ख़ास दोस्त गोविंदा से भी पंगा मोल लिया था। गौरतलब हो कि यह बात काफ़ी कम लोगों को पता है, लेकिन यह सच है कि सोनाक्षी सिन्हा को बेस्ट डेब्यू देने के लिए दबंग खान सलमान ने गोविंदा से दुश्मनी मोल ली थी।
जी हाँ, ख़बरों की माने तो गोविन्दा चाहते थे कि सलमान उनकी बेटी टीना को अपने साथ डेब्यू करवाएँ। लेकिन जब सलमान ने शत्रुघ्न सिन्हा से किया वादा निभाते हुए सोनाक्षी सिन्हा को फ़िल्म में ले लिया। फ़िर गोविन्दा ने सलमान को लेकर कई तरह की उल्टी-सीधी बातें की और उनसे बातें बंद कर दी थी।
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा। जिन्होंने दबंग खान के साथ कई हिट फिल्में की है। वे दोनों रिलेशनशिप में आ सकते हैं। जी हां रिलेशनशिप सुनकर आप चौंकिए नहीं। रिलेशनशिप का मतलब सगे-सम्बंधी बन सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो कैसे। मालूम हो कि सोनाक्षी सिन्हा अभी तक बैचलर हैं और वह बंटी सचदेवा को डेट कर रहीं है। अब हम आपको बता दें कि बंटी सचदेवा कोई और नहीं सलमान खान के रिश्ते में आते हैं। तो ऐसे में अगर सोनाक्षी सिन्हा ने बंटी से शादी की। तो हुए न सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान रिश्तेदार।
बता दें कि बंटी सचदेवा कोई और नहीं बल्कि सलमान खान के भाई सोहेल के साले हैं। ऐसे में सोनाक्षी अगर उनसे शादी करती हैं तो वो सलमान खान की भी रिश्तेदार बन जाएँगी। वैसे सोनाक्षी और बंटी की शादी के बहुत चैन्सेज़ हैं, क्योंकि दोनों परिवारों को ये रिश्ता मंज़ूर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा के घरवालों को तो बंटी सचदेवा काफी पसंद हैं और वो इस इंतजार में हैं कि कब बेटी दुल्हनियां बनेंगी। बंटी पीआर एंजेसी कॉर्नरस्टोन के मालिक है।
बता दें कि सोनाक्षी और बंटी को कई पार्टियों में भी साथ देखा जा चुका है। वहीं, सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बंटी सेल्फमेड मैन हैं और वो अभी अपने बैचलरहुड को एन्जॉय करना चाहते हैं। यही वजह है कि अभी तक सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में नहीं बंध पाई।
मालूम हो कि सोनाक्षी ने 2005 में आई फिल्म ‘मेरा दिल लेके देखो’ के जरिए बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन बाद में वे एक्ट्रेस बन गई। दबंग से डेब्यू करने वाली सोनाक्षी ने राउडी राठौड़, सन ऑफ सरदार, दबंग -2, लुटेरा, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा, बुलेट राजा, आर… राजकुमार, हॉलिडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी, एक्शन जैक्सन, तेवर, अकीरा, मिशन मंगल जैसी फिल्मों में काम किया है।
वहीं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के आगामी वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म निर्माता जोया अख्तर के साथ आगामी डिजिटल डेब्यू की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा वह ड्रामा एक्शन फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक दुधैया कर रहे हैं। यह फिल्म ऐतिहासिक सच्ची घटनाओं पर आधारित है।