
20 साल लड़की को डेट किया, 4 साल तक छिपाई थी शादी की बात, हनी सिंह और शालिनी की अनोखी लव स्टोरी
फेमस रैपर और बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) की मैरिड लाइफ इस समय उथल पुथल चल रही है। उनकी बीवी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने सिंगर के ऊपर घरेलू हिंसा और मारपीट का मामला दर्ज किया है। अपनी याचिका में शालिनी के वकीलों ने 10 करोड़ रुपए के मुआवजे एवं दिल्ली में घर के लिए हर महीने पांच लाख रुपए की मांग की है। शादी के पहले कपल ने एक दूसरे को 20 साल तक डेट किया था।
आज हम आपको हनी सिंह और शालिनी तलवार की अनोखी लव स्टोरी बताने जा रहे हैं। हनी सिंह का जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था, लेकिन उनकी फैमिली दिल्ली आकर बस गई थी। यहां गुरु नानक पब्लिक स्कूल में हनी सिंह की स्कूलिंग हुई। इसी स्कूल में उनकी मुलाकात शालिनी तलवार से हुई। जल्द दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।
स्कूल की स्टडी कंप्लीट होने के बाद हनी सिंह म्यूजिक की डिग्री लेने के लिए लंदन चले गए। इस दौरान वे शालिनी के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे। फिर जब वे लंदन से इंडिया वापस आए तो उन्होंने 23 जनवरी, 2011 को गुरुद्वारे में पंजाबी रीति-रिवाज से शालिनी संग शादी रचा ली।
हनी सिंह ने अपनी शादी के बारे में लोगों को 4 साल तक नहीं बताया था। इतना ही नहीं जब उनकी मैरज फोटोज वायरल हुई तो उन्होंने अपनी शादी से इनकार तक कर दिया था। लेकिन फिर एक सिंगिंग रियलिटी शो इंडियाज रॉ स्टार (2014) में उन्होंने अपने शादीशुदा होने की बात कबूल ली थी।
इस शो में दर्शकों को हनी सिंह का एक अलग ही रूप देखने को मिला था। दरअसल इस शूट के ठीक अगले दिन ही हनी सिंह का नया एलबम देसी कलाकार रिलीज होने वाला था। इसे लेकर वे बहुत टेंशन में थे। उनकी इस नर्वसनेस के चलते शूट भी चार घंटे लेट हो गई थी। ऐसे में वे फोन पर किसी से बात करने लगे थे। फिर वह अपना बैग उठा गए और किसी का इंतजार करने लगे। फिर कार मैंस ए लड़की निकली जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। फिर लोग समझ गए कि ये उनकी पत्नी शालिनी हैं।
शालिनी ने वहाँ आकर हनी सिंह को कई देर समझाया और उनका दिमाग शांत किया। फिर शूटिंग हो पाई। शालिनी अक्सर अपने पति की परफॉर्मेंस के बाद बैकस्टेज जाकर उन्हें शांत करती थी और उनका खयाल भी रखती थी। ऐसे में हनी को अपनी पत्नी की अहमियत पता चली और उन्होंने बीवी को स्टेज पर बुलाकर सबसे मिलाया। यह पहली बार था जब हनी सिंह ने अपनी बीवी के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की थी।
हनी सिंह सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सिंगर के रूप में भी जाने जाते हैं। 2012 में आए कॉकटेल और मस्तान गाने के लिए उन्होंने सबसे अधिक फीस 70 लाख रुपए ली थी। वे अंग्रेजी बीट, लुंगी डांस, ब्लू आइज, ब्राउन रंग जैसे हिट गाने दे चुके हैं। करियर के बीच में वे नशे की लत के शिकार भी हो गए थे। इस कारण वह इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने खुद को संभाल वापसी कर ली। अब वे अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।