Bollywood

‘मेरी चमड़ी भैंस जैसी मोटी हो गई है’ जब सानिया मिर्जा ने खुलेआम किया था चौकाने वाला खुलासा

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) भारत की जानी मानी टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। इस शादी के बाद से ही कुछ फैंस उनसे नाराज हो गए थे। उन्हें सानिया का एक पाकिस्तानी नागरिक से शादी करना रास नहीं आया था। इसके बाद से ही सानिया का हर चीज को लेकर विरोध होता आया है। आलम ये है कि सानिया मिर्जा को अब विरोध झेलने की आदत हो गई है। उनकी चमड़ी भैंस की तरह मोटी हो गई है। इस बात का खुलासा खुद सानिया ने कपिल शर्मा के शो पर किया था।

sania mirza tenis player

दरअसल तब सानिया कपिल शर्मा के शो पर अपनी मां नसीमा (Naseema) के साथ आई हुई थी। शो पर कपिल ने सानिया से खेल रत्न पुरस्कार से जुड़ा सवाल पूछा था, जिस पर सानिया ने अपनी बात कही थी। कपिल ने सानिया से पुचः था कि ‘खेल रत्न पुरुस्कार हमारे देश का जो सबसे बड़ा गौरव है। यह खेलों में बेस्ट परफ़ॉर्म करने के लिए दिया जाता है। आपको भी इससे नवाजा गया है। इसके लिए ढेर सारी बधाईयां।

sania mirza

सानिया ने कपिल की यह बात सुन उन्हें शुक्रिया कहा था। फिर कपिल ने कहा कि ‘जब सानिया को खेल रत्न से सम्मानित किया जा रहा था, तब हमे बड़ी खुशी हुई, लेकिन थोड़ा दुख भी हुआ। दरअसल कुछ गिने चुने लोग इसका विरोध भी कर रहे थे। सानिया तब आपको कैसा महसूस हो रहा था?’

sania mirza with kapil sharma

कपिल के इस सवाल पर सानिया ने गहरी सांस ली और कहा ‘अब मुझे विरोध की आदत सी हो है। हमारा देश अभूत विशाल है। आप जानते ही होंगे कि जब कोई सेलिब्रिटी बनता है तो क्या होता है? खासकर दुनिया के इस छोर में, भारत में। यहाँ बहुत सारे लोग रहते हैं, ज्यादा आबादी है, करीब 130 करोड़ जनसंख्या है। अब इसमें से पांच दस लोग नाखुश भी रहते हैं। शायद उन्हें जलन होती है या जो भी होता हो।’

sania and kapil

सानिया ने अपने जवाब में आगे कहा था ‘पहले पहले मुझे इन बातों का बहुत बुरा लगता था, लेकिन वर्तमान में ऐसा नहीं होता है। अब मेरी चमड़ी काफी मोटी हो गई है। उस भैंस की तरह जिस पर बैठकर में यहां आई थी, मेरी चमड़ी एकदम वैसी हो गई है। मैं बहुत मोटी चमड़ी की हो गई हूं। मैं बस यही सोचती हूं कि यदि 130 करोड़ लोग आप से प्यार करते हैं तो उसमें से अगर 5-10 लोग प्यार न भी करें तो क्या फर्क पड़ता है। मैं ये जानती हूं कि भारत मुझ से प्यार करता है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

sania kapil show

सानिया की यह बात सुनकर कपिल ने कहा था कि आप एकदम सच बोल रही हैं। आपका बिल्कुल सही सोचना है। भारत आप से बहुत प्यार करता है। आप हिंदुस्तान की बेटी हैं। हमने तो सपने में भी कभी आपको विरोध करने की नहीं सोची।’ यह बात सुन सानिया मुस्कुराने लगी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

sania kapil

वैसे आज भी लोग सानिया को ट्रोल करते रहते हैं। लेकिन जैसा कि सानिया ने कहा उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वे अपने चाहने वालों पर ध्यान देती हैं न कि नफरत करने वालों पर। वैसे आपके हिसाब से सानिया को ट्रोल करना कितना सही है?

Back to top button