Bollywood

47 की उम्र में प्रेगनेंट हैं ऐश्‍वर्या ? जानें क्या इस एज में नैचुरली बन सकते हैं मां

सोशल मीडिया पर हाल ही में ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की कुछ फोटो काफी वायरल हुई थी। जिनमें ऐश्‍वर्या प्रेगनेंट लग रही थी। इन फोटों को देखकर ऐसा लग रहा था कि ये दूसरी बार मां बनने वाली हैं। ऐश्‍वर्या की इन फोटों पर लोगों के कई तरह के कमेंट भी आए थे और लोगों ने ऐश्‍वर्या से प्रेगनेंट होने का सवाल भी किया था। दरअसल ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की जो तस्वीरें वायरल हुई थी। उसमें ये काले रंग के कपड़ों में थी। इन फोटों में ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन का पेट बड़ा लग रहा था और ये अपना पेट छुपाने की कोशिश कर रही थी।

इन फोटों को देखने से लग रहा था कि जैसे ये मां बनने वाली हैं। हालांकि ऐश्‍वर्या की तरफ से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वो प्रेगनेंट हैं कि नहीं।

aishwarya rai

ऐश्‍वर्या की जो आयु है उसमें मां बनना आसान नहीं है। हालांकि ऐसे कई सारे तरीके हैं जिनकी मदद से ऐश्‍वर्या चाहें तो 47 साल की आयु में भी मां बन सकती हैं।

45 के बाद कभी भी मेनोपॉज शुरू हो जाते हैं और मेनोपॉज शुरू होने पर मां बनना नामुमकिन हो जाता है। लेकिन साइंस की मदद से अधिक उम्र के बाद भी महिलाएं प्रेगनेंट हो सकती हैं। लेकिन ऐसा होने की संभावना कम होता है।

aishwarya rai

दरअसल इस उम्र में फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की मदद से ही मां बना जा सकता है। हालांकि 45 के बाद मां बनने पर प्रेग्‍नेंसी में कॉम्प्लिकेशन आने का खतरा ज्‍यादा रहता है। ​अधिक आयु में प्रेग्‍नेंसी के साथ कई सारी मुश्किलें भी आती हैं। 45 या इसके बाद कंसीव करने पर जेस्‍टेशनल डायबिटीज, हाई ब्‍लड प्रेशर, प्‍लेसेंटा में दिक्‍कत, सिजेरियन डिलीवरी, एक्‍टोपिक प्रेग्‍नेंसी, मिसकैरेज और डिलीवरी के बाद वजन घटाने में परेशानी जैसी दिक्‍कतें हो सकती हैं।

डॉक्टरों के अनुसार मां बनने के लिए सबसे सही आयु 25 से 30 की होती है। इस आयु के दौरान मां बनने पर कॉम्प्लिकेशन आने का खतरा कम हो जाता है। वहीं 30 के बाद प्रेगनेंट होने के चांस कम होने लग जाते हैं। 40 की उम्र में मां बनने के चांस 5 पर्सेंट तक रहे जाते हैं। वहीं  45 की उम्र के बाद 1 पर्सेंट चांस रहता है। आईवीएफ की मदद से 45 के बाद प्रेगनेंट होने की उम्‍मीद 70 से 75 पर्सेंट तक बढ़ जाती है।

प्रेगनेंट होने के लक्षण

प्रेग्‍नेंसी के लक्षणों के बारे में बात की जाए तो,  बार-बार पेशाब आने, मूड स्विंग्‍स, सिरदर्द, ब्रेस्‍ट में बदलाव, पेशाब न रोक पाना, थकान, पीरियड्स न आना और कमर में दर्द होना।

aishwarya rai

​47 में कैसे हो सकती हैं प्रेगनेंट

साइंस की मदद से आसानी से 47 साल की आयु में भी मां बना जा सकता है। हालांकि कंसीव करने से पहले खानपान का अच्छे से ध्यान रखें। संतुलित आहार खाएं, रोज एक्‍सरसाइज करें, अपना वेट नॉर्मल रखें। स्‍ट्रेस से दूर रहें और शराब एवं सिगरेट का सेवन न करें।

गौरतलब है कि अभिषेक और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की शादी साल 2007 में हुई थी। इस शादी से इन्हें एक बेटी है। जिसका नाम आराध्या बच्चन है। आराध्या बच्चन का जन्म साल 2011 में हुआ था और इनकी आयु 10 साल की है।

Back to top button