Bollywood

लाइव डांस शो में मनचले लड़के करते थे सपना चौधरी के साथ गंदा काम, सामने आया Video

डांस करना और देखना भारत में सभी को पसंद है। हरियाणा और यूपी साइड तो लड़कियों के डांस शो भी गांव और शहरों में रखे जाते हैं। इन लड़कियों को नाचता देखने जवान और यंग लड़कों से लेकर बूढ़े आदमियों तक बहुत से लोग आते हैं। जब भी बात हरियाणवी डांसर की होती है तो सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। सपना चौधरी के डांस वीडियोज इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखें जाते हैं। लोग सपना के लटके झटके देखना बड़ा पसंद करते हैं।

sapna chaudhory dance

सिर्फ हरियाणा के लोग ही नहीं बल्कि देश विदेश के लोग भी संपना चौधरी के हरियाणवी गानों के दीवाने हैं। सपना आज एक अभिनेत्री भी बन चुकी हैं। वे फिल्मों में डांस करती हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें गली गली और चौराहों पर होने वाले स्टेज शो में डांस करना पड़ता था। सपना ने अपनी लाइफ में बहुत स्ट्रगल किया है। उनकी डांस की कला को बहुत मेहनत करने के बाद सही सम्मान मिला है।

sapna chaudhory dance

सपना ने अपने शुरुआती करियर में कई स्टेज शो किए हैं। तब ये शो बहुत ही लोकल लेवल के हुआ करते थे। ऐसे में कई मनचले स्टेज शो के दौरान सपना के साथ बदसलूकी भी करते थे। वे सपना के डांस से ज्यादा उनके जिस्म को देखते थे। कई बार तो लोग इतने बेकाबू हो जाते थे कि स्टेज पर चढ़कर सपना के साथ बदसलूकी करने लगते थे। सपना ने अपने करियर में कई स्टेज शो किए हैं और कई बार उनके साथ इस दौरान बदतमीजी भी हुई है।

sapna chaudhory dance

सपना के साथ हुई बदसलूकी का ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सपना के डांस शो के दौरान बार बार स्टेज पर चढ़कर उन्हें परेशान करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी स्टेज पर लाल ड्रेस में हरियाणवी सॉन्ग ‘तेरे मुंह पर सूट करेगा बैरण ढाटा मारना’ पर डांस करती दिखाई देती है। सपना इस गाने पर बहुत ही बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है।

sapna chaudhory dance

हालांकि डांस के बीच एक लड़का स्टेज पर आ जाता है और सपना के सिर पर नोट रखकर उड़ाने लगता है। इस दौरान वह सपना को गलत ढंग से छूने की कोशिश करता है। यह देख सपना के चेहरे का रंग उतर जाता है। वह डांस करना बंद तो नहीं करती लेकिन लड़के को घूरते हुए जरूर देखती है। इस दौरान दर्शकों में बैठे जवान बूढ़े लोग हँसते हैं और सपना का वीडियो भी बनाते हैं।

sapna chaudhory dance

वीडियो में सपना के चेहरे के हाव भाव देख साफ हो जाता है कि उसे लड़के का इस तरह से छूना पसंद नहीं आता है। हालांकि शो करवाने वाला एक बंदा बीच में आकर उस मनचले लड़के को सपना से दूर भी कर देता है। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसने भी ये वीडियो देखा उसे सपना का डांस करना तो पसंद आया लेकिन लड़के का उनके साथ बदसलूकी करना बुरा लगा।

देखें वीडियो

वैसे इस मामले पर आपकी क्या राय है?

Back to top button