Breaking news

“मैं जा रही हूं, अपने लेवल का रिश्ता ढूंढ लेना”… यह लिख कर युवती ने ख़त्म कर ली ज़िन्दगी

कहते हैं कि जोड़ियां तो ऊपर वाला बनाता है। इतना ही नहीं हिन्दू रीति-रिवाज़ में तो कन्यादान को ही सबसे बड़ा दान बताया गया है। लेकिन दहेज़ के लोभियों की वज़ह से ये सभी बातें सिर्फ़ काग़ज़ी समझ आती हैं। जी हाँ भले ही हमारा आधुनिक समाज कितना भी दम्भ क्यों न भर लें कि वह दहेज़ नहीं लेगा और क़ानून के हाथ कितने भी लंबे क्यों न हो जाएं, लेकिन दहेज़ प्रताड़ना से जुड़े मामले देश में कम नहीं हो रहें। बता दें कि एक ऐसा ही मामला हरियाणा के भिवानी जिले से निकलकर आया है।

Suicede in Bhiwani

जहां एक महिला ने जहर खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सुसाइड करने के पहले महिला ने एक सुसाइड नोट भी लिखा। इस सुसाइड नोट में उसने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व पति की नौकरी नहीं लगने की परेशानी का जिक्र किया। साथ ही साथ महिला ने लिखा कि मैं जा रही हूं, अब अपने लेवल का रिश्ता ढूंढ लेना।

dowry case

सोचिए अब कहाँ गई वो बातें जिसमें यह कहा जाता कि जोड़ियां तो ऊपर वाला बनाता है और अगर जोड़ियां ऊपर वाला ही बनाता है। फ़िर उक्त महिला को आख़िर अपने सुसाइड नोट में ऐसा क्यों लिखना पड़ा कि अपने लेवल का रिश्ता ढूढ लेना। बता दें कि इस घटना की जानकारी पिता को लगने के बाद पिता अपनी बेटी का शव लेकर सचिवालय पहुंच गया। जहां समझाईस के बाद पिता ने अपनी बेटी का दाह संस्कार किया। वही लड़की के पिता ने बेटी के ससुराल पक्ष की शिकायत भी की। जिसके बाद पुलिस ने पति, सास, देवर, मौसी सास और मामा ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति, सास, देवर, मौसी सास व मामा ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं दाह संस्कार के दौरान मृतका के पिता ने बेटी की ससुराल वालों पर उनके साथ मारपीट करने के आरोप भी लगाए। इसी बात को लेकर मृतका का पिता विजय शव को लेकर लघु सचिवालय पहुंच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस शव को लेकर उनके परिजनों के साथ गई।

Suicede in Bhiwani

गौरतलब हो कि यह पूरा मामला भिवानी के सेक्टर-13 से सम्बंधित है। जहां निवासरत महिला का शव लेकर उसके पिता शुक्रवार देर शाम लघु सचिवालय पहुंच गए और पुलिस सुरक्षा की मांग की। पिता का अपनी बेटी के शव के साथ वहां पहुंचने पर अफरातफरी मच गई। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी हरकत में आए और एंबुलेंस को बाहर ही रोक दिया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने सेक्टर-13 पुलिस को इसकी सूचना दी।

मालूम हो कि सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी 24 वर्षीय नीकू की शादी 14 नवंबर 2019 को सेक्टर-13 निवासी कमल के साथ की थी। शादी के बाद ही ससुराल वाले उसकी बेटी को तंग करने लगे। उसने आरोप लगाया कि 24 मार्च 2021 को भी उसके बेटे व पत्नी ने बेटी की ससुराल जाकर ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया था, मगर उन्हें ही बेइज्जत कर वापस भेज दिया।

dead body hand

फर्श पर पड़ी मिली बेटी…

विजय कुमार ने बताया कि उसकी बेटी नीकू ने 29 जुलाई को करीब 12 बजे बेटे रमेश के पास फोन किया था। तब वह काफी घबराई हुई थी और नीकू ने भाई रमेश को बताया कि वह जल्दी उसकी ससुराल में आ जाए। इसके 10 मिनट बाद ही वे नीकू की ससुराल पहुंच गए थे। उनकी बेटी घर में फर्श पर पड़ी थी। उस दौरान नीकू ने बताया कि उसने जहर निगल लिया है। इसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत ज्यादा खराब हुई तो उसे रोहतक पीजीआई ले जाया गया। पीजीआई पहुंचते ही नीकू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका नीकू के पिता विजय कुमार की शिकायत पर आरोपी पति कमल, उसकी सास, देवर, मौसी सास व कमल के मामा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के सुसाइड नोट को भी कब्जे में ले लिया है।

Back to top button