Spiritual

गाय को रोटी के साथ खिलाएं यह चीज़। पूरी होगी मनोकामना, खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले ..

हम सभी ने अपने आस-पड़ोस में किसी न किसी को गाय को रोटी खिलाते हुए जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाय को रोटी खिलाने के फायदे कितने हैं? नहीं जानते तो आज हम आपको गाय को रोटी खिलाने के फ़ायदे बताने जा रहें। बशर्ते कि पहले जानते हैं गाय को लेकर हमारे धर्म-ग्रन्थों में क्या जिक्र किया गया है। बता दें कि गाय एक पालतू चौपाया पशु है।

Benefits of fedding cow bread

जिसे हम प्यार से ‘गौमाता’ के नाम से पुकारते हैं। इतना ही नहीं गाय को अक्सर एक पवित्र पशु के रूप मे देखा जाता है। इसके बछड़े गाड़ी खींचते हैं और गाय को दूध के लिए पाला जाता है। इससे अच्छी गुणवत्ता का दूध प्राप्त होता है।‌‌‌ वैदिक काल से ही गाय को काफी उपयोगी पशु माना जाता है और हिन्दू धर्म के अंदर तो गाय को काफी महत्व दिया जाता है। एक काफ़ी प्रचलित श्लोक है कि, ” गोहत्यां ब्रह्महत्यां च करोति ह्यतिदेशिकीम्। यो हि गच्छत्यगम्यां च यः स्त्रीहत्यां करोति च ॥

Benefits of fedding cow bread

हिन्दू धर्म के अंदर भारतीय गाय को ‘गौमाता’ का दर्जा दिया गया है। इसलिए गाय की ‌‌‌हत्या करना महापाप माना गया है। बता दें कि ‌‌‌हिन्दू धर्म के अनुसार गाय के अंदर 33 कोटि देवताओं का वास होता है और गाय के दान को महादान कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि गाय की सेवा करने से संतान की प्राप्ति हो सकती है। तो आइए हम जानते हैं कि आखिर हम गाय को क्या खिलाएं ताकि हमारा जीवन सभी कठिनाइयों से दूर हो सकें और हमें मनोवांछित फ़ल की प्राप्ति भी हो…

गाय को रोटी खिलाने के फायदे…

1) यदि आप रोटी में गुड़ मिलाकर गाय को खिलाते हैं तो यह आपको बुरी शक्तियों से बचाता है और आपको कई लाभ देता है।

Benefits of fedding cow bread

2) यदि आप गाय को गुड़ रोटी खिलाते हैं तो आपके सभी बिगड़े हुए कार्य पूरे हो जाते हैं और आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं, लेकिन आपको यह ध्यान रखना होगा कि यदि आप बैठी हुई गाय को रोटी और गुड़ देते हैं तो यह माना जाता है कि यह अधिक फलदायी होगा।

Benefits of fedding cow bread

3) यदि आप मंगलवार के दिन किसी अपरिचित तरीके से गाय को रोटी और गुड़ खिलाते हैं तो इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है।

4) यदि आप गाय को रोटी खिलाते हैं, तो यह आपके परिवार के बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के लिए खुशी लाएगा और कई लाभ और गुण प्रदान करेगा।

Benefits of fedding cow bread

5) यदि आप नियमित रूप से गाय को चारा खिलाते हैं और उसकी सेवा करते हैं तो आपके परिवार के सदस्यों का विकास होता है।

6) इतना ही नहीं ऐसा माना जाता है कि जो लोग गाय को रोटी खिलाते हैं उनको पीढ़ी दर पीढ़ी उन्नति मिलती जाती है। या वे विकास करते हैं जिसका अर्थ यह है कि उनके पास सभी प्रकार के सुख और सुविधाएं आती रहती है। ऐसे में यदि आप भी उन्नति करना चाहते हैं। आपकी तरक्की ‌‌‌नहीं हो रही है तो आपको गाय को रोटी रोजाना खिलानी चाहिए ।

Benefits of fedding cow bread

7) यदि आपके ग्रह नक्षत्र खराब चल रहे हैं। तो आप गाय को रोटी खिलाएंगे तो आपके ग्रह शुभ फल देने लग जाएंगे ।‌‌‌ बहुत से लोग अपने ग्रहों को अनुकूल करने के लिए गाय को रोटी देते हैं।

8) इतना ही नहीं गाय को रोटी खिलाने से आपकी नकारात्मक उर्जा भी दूर हो जाती है और सकारात्मक उर्जा बढ़ने लगती है। यदि आप अपने मन को शांत करना चाहते हैं और शांति का आनन्द लेना चाहते हैं तो आप गाय को रोटी देना ना भूलें ।

Back to top button