Spiritual

अगस्त में इन 4 राशियों पर बन जाएगी मां लक्ष्मी की कृपा, आर्थिक स्थिति हो जाएगी मजबूत

अगस्त महीना पैसों के मामले में कई राशि के लोगों के लिए बेहद ही उत्तम होने वाला है। इस महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिसके चलते कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। इन राशियों के लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनेगी और धन लाभ होगा। मां की कृपा बनने से जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होगी।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अगस्त महीना कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आने वाला। इन राशि से नाता रखने वाले लोगों को भरपूर धन मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को अगस्त में आर्थिक फायदा होगा।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। इस राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष पहले की तुलना में मजबूत होगा और खर्चों में कमी आएगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। अगर कोई व्यापार शुरू करने का सोच रहे हैं। तो ये समय उत्तम रहेगा। व्यापार में तरक्की होगी और इस महीने धन संचय के भी योग बनेंगे। यानी कुल मिलाकर मेष राशि के लोगों के लिए आना वाला समय लाभकारी है और इनको धन लाभ होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी अगस्त का महीना आर्थिक रूप से अच्छा साबित होने वाला है। इस दौरान हर जगह से आर्थिक लाभ ही होगा। नया मकान या भूमि खरीदने का योग भी बन रहा है। लेन-देन के लिए भी समय उत्तम है। अगर किसी जगह पर पैसे निवेश करने का सोच रहे हैं। तो जरूर करें। आपको लाभ ही होगा। हालांकि किसी पर आंख बंद करके यकीन न करें और बिना सोचे समझे किसी को पैसे देने से बचें।

कन्या राशि

आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अगस्त का महीना आर्थिक मोर्चे पर लाभकारी साबित होगा। नया मकान या वाहन खरीदने के लिए ये समय उत्तम है। इसलिए जो लोग मकान या वाहन खरीदने का सोच रहे हैं। वो इन्हें खरीद लें। इसके अलावा कहीं फंसे हुए पैसा भी वापस आ जाएगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो कन्या राशि के लोगों के लिए ये समय सही साबित होने वाला है और पैसों के मामलों में लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को शुभ समाचार सुनने को मिलेगा और मनचाही नौकरी भी लग सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और ये समय निवेश के लिए शुभ है। लेन-देन से जुड़े मामलों में भी फायदा ही रहेगा। जमीन से जुड़े मामले आपके पक्ष में आएंगे। इस दौरान विदेश यात्रा का योग भी बन सकता है। हालांकि आप अपने पैसों को सोच समझ कर ही खर्च करें।

acharya chanakya

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अन्य राशि के जातक नीचे बताए गए उपाय को कर दें। मां की कृपा आप पर भी बरस जाएगी।

  • शुक्रवार को मां का व्रत रखें और इनकी कथा को पढ़ें।
  • मां को कमल का फूल बेहद ही प्रिय होता है। इसलिए मां का पूजन करते समय इन्हें कमल का फूल जरूर अर्पित करें।
  • शुक्रवार को गरीब लोगों को पैसे दान करें।
  • घर को हमेशा साफ रखें। शस्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी केवल उन्हीं जगह पर वास करती हैं, जो कि साफ होती हैं।

Back to top button