![west-bengal-husband-triple-talaq-beat-with-sticks](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2021/07/west-bengal-husband-triple-talaq-beat-with-sticks-26-7-21-3-780x421.jpg)
पत्नी को 3 तलाक देने पर लोगों ने पहनाई जूतों की माला, फिर पेड़ से बांध की अच्छे से पिटाई-VIDEO
पश्चिम बंगाल में एक शख्स को अपनी पत्नी को तीन तलाक देना भारी पड़ गया। जैसे ही इस शख्स द्वारा तीन तलाक देने की बात लोगों को पता चली। तो उन्होंने इसकी पिटाई शुरू कर दी। लोग इस कदर इस आदमी पर गुस्सा हुए कि उन्होंने बीच सड़क पर जूते-चप्पलों से उसे कई देर तक मारा। तीन तलाक से जुड़ा ये मामला राज्य के दिनाजपुर का है। इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें कुछ लोग मिलकर इस शख्स को चेन से बांधकर पीटते नजर आ रहे हैं।
तीन तलाक देने पर किया ये हाल
वीडियो में पीटने वाले शख्स का नाम तौफीक आलम है। तौफीक आलम पर अपनी पत्नी को तीन तलाक देने का आरोप है। जिसके कारण उसकी पिटाई की गई। पिटाई से पहले गांव के लोगों ने तौफीक आलम के ससुराल वालों के साथ बैठकर इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की। लेकिन तौफीक आलम ने इन लोगों के साथ बैठकर किसी भी तरह की बातचीत करने से मना कर दिया। जिसके बाद तौफीक आलम के ससुराल वालों ने उसे सजा देने का फैसला किया। तौफीक आलम को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसके ससुराल वाले उसके साथ क्या करने वाले हैं।
देखते ही देखते ससुराल वालों ने अन्य गांव के लोगों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांध दिया। उसके बाद खूब पीटा गया। इतना ही नहीं इन लोगों ने उसका सिर मुंडवा दिया। ये लोग यहां पर ही नहीं रोके। इन्होंने तौफीक आलम को जूतों की माला भी पहनाई और सारी घटना फोन में रिकॉर्ड कर ली।
2 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार चारघरिया ग्राम की रहने वाली फिरोजा की शादी पेशे से ड्राइवर का काम करने वाले तौफीक आलम से हुई थी। शादी को दो साल हो चुके हैं। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे। इस बीच विवाद बढ़ने पर कई बार तौफीक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी की। लेकिन उसकी पत्नी चुप-चाप सब सहती रही। लेकिन हाल ही में जब तौफीक आलम ने पत्नी पिरोजा को तीन तलाक दिया तो पत्नी ने अपने परिवार वालों को फोन कर दिया। जिसके बाद उन्होंने आकर लाठी डंडो से तौफीक की पिटाई कर दी।
लड़की के परिवारवालों ने तौफिक की बेइज्जत करने के लिए उसके गले में जूतों की माला डाली और उसके बाल भी काट दिए। उसे जमीन पर बैठा दिया और इस दौरान किसी ने पूरा वाक्या वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया। जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना के बाद से है गायब
इस घटना के बाद से ही तौफीक आलम गायब चल रहा है। जिसके कारण उसके परिवार वाले परेशान हैं। तौफीक के परिवारवालों के अनुसार इस घटना के बाद से उसका कुछ अता पता नहीं है। पुलिस में शिकायत की गई है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को फिरोजा के इलाके में भी वो नहीं मिला।