Interesting

हद हो गयी !! पढ़ें किस प्रकार कानपुर में दूल्हा-दुल्हन में पीएम मोदी को लेकर हुई बहस और टूटी शादी

भारत के प्रधानमंत्री श्री  नरेंद्र मोदी का देश के लोगों में कितना प्रभाव है इसकी एक बानगी उत्तर प्रदेश के कानपुर में देखने को मिली। यहां एक मंदिर में रिश्ता तय करने आए लड़का और लड़की के बीच पीएम मोदी और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने शादी से इन्कार कर दिया।

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मुताबिक, लड़का एक बिजनेसमैन है जबकि लड़की सरकारी विभाग में काम करती है। दोनों के परिवारवालों ने रिश्ता तय करने के लिए कानपुर के ही एक मंदिर में मुलाकात की योजना बनाई। तय योजना के मुताबिक लड़का-लड़की और उनके परिवारवाले दोनों मंदिर पहुंचे हुए थे।

 

हद हो गयी !! पढ़ें किस प्रकार कानपुर में दूल्हा-दुल्हन में पीएम मोदी को लेकर हुई बहस और टूट गई शादी

 

दोनों परिवार शादी में होने वाले खर्चों और व्यवस्था को लेकर बातचीत कर रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन, इसी बीच लड़का और लड़की देश की अर्थव्यवस्था और पीएम मोदी के मुद्दे पर बातचीत करने लग गए। लड़की का कहना था कि नरेंद्र मोदी देश की खराब अर्थव्यवस्था के लिए जिम्मेदार हैं।

लेकिन, मोदी समर्थक लड़के को पीएम के खिलाफ उसकी बात अच्छी नहीं लगी। बातों-बातों में दोनों के बीच बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने शादी तोड़ने का फैसला किया। दोनों ने अपने परिवारवालों को बताया कि वो शादी नहीं करना चाहते हैं

Back to top button