Breaking news

ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे शहर, अमेरिका लिस्ट में जगह नहीं बना पाया, जाने भारत का हाल

क्या आप ने कभी सोचा है कि दुनिया के सबसे महंगे शहर कौन से हैं? इसका जवाब ग्लोबल कंसल्टेंसी मर्सर के सालाना कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे में हुआ है। उन्होंने विश्व के सबसे महंगे 10 शहरों की घोषणा की है, इसमें भारत का एक भी शहर शामिल नहीं है। इस लिस्ट को तैयार करने के लिए 209 शहरों में अलग अलग पैमानों पर सर्वे किया गया। ये सर्वे आवासीय परियोजना, फ्लाइट्स की कीमत, खाना, परिवहन और मनोरंजन को मुख्य आधार बनाकर किया गया।

ये है दुनिया का सबसे महंगा शहर

Ashgabat

ग्लोबल कंसल्टेंसी मर्सर के सलाना रिपोर्ट के अनुसार तुर्किमिनिस्तान की राजधानी अश्गाबात शहर दुनिया का सबसे महंगा शहर है। मध्य एशिया में स्थिति तुर्किमिनिस्तान देश की दक्षिणी सीमा अफगानिस्तान से लगती है, वहीं एक सीमा ईरान व एक अन्य उज्बेकिस्तान से भी टकराती है। इस देश में लगभग 60 लाख लोग रहते हैं। कोरोना काल में इस देश में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। यहां आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है। भोजन की किल्लत के चलते यहां खाने की कीमत आसमान छू रही है। यही वजह है कि अश्गाबात दुनिया का सबसे महंगा शहर बन गया है।

नंबर-2 पर है हांगकांग

Hong Kong

इस लिस्ट में हांगकांग विश्व का दूसरा सबसे महंगा शहर है। इसका कारण यहां दुनिया की सभी बड़ी कंपनियों का होना है। हांगकांग पूरी दुनिया का बिजनेस हब भी कहा जाता है। दुनियाभर के फेमस ब्रांड्स के ऑफिस आपको हांगकांग में देखने को मिल जाएंगे। यहां की फ्लाइट्स की कीमत करोड़ों तक होती है।

नंबर-3 बैरूत का है

Beirut

विश्व के सबसे महंगे शहरों में बैरूत तीसरे नंबर पर है। लेबनान शहर की राजधानी बैरूत की आबादी लगभग 20 लाख है। ये शहर आतंकवाद से प्रभावित हो चुका है लेकिन फिर भी विश्व में तीसरा सबसे महंगा शहर बन गया। बीते वर्ष मजदूरों के लिए बैरूत 45वें नंबर का सबसे महंगा शहर हुआ करता था, लेकिन इस वर्ष महंगाई इतनी बढ़ गई कि ये 45 से सीधा 3 नंबर पर आ गया। यहां विकास लगभग बंद ही है। बैरूत में एक बर्गर खरीदने के लिए भी आपको 1200 रुपये देने पड़ते हैं।

दुनिया के महंगे शहरों में ये भी शामिल

Japan

जापान की राजधानी टोक्यो महंगे शहरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है, जबकि स्वीटजरलैंड का ज्यूरिख शहर पाँचवे स्थान पर है। चीन के शंघाई शहर को इस लिस्ट में छठा स्थान मिला है। यहां के लोगों की लाइफस्टाइल और डेली यूज की छजें बहुत महंगी हैं। फिर सिंगापुर को इस लिस्ट में 7वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके बाद स्वीटजरलैंड का एक और शहर जेनेवा भी इस सूची में आठवें नंबर पर आ गया है। चीन की राजधानी बीजिंग को दुनिया के सबसे महंगे सहारों में नौवा स्थान मिल है जबकि स्टीटजरलैंड का बर्न शहर दसवें पायदान पर है।

अमेरिका का एक भी शहर नहीं

New York

मर्सर के अनुसार इन्टरनेशनल मार्केट में इस वर्ष यूरो की तुलना में डॉलर की कीमत 11 फीसदी तक कम हुई है, इसका प्रभाव महंगाई की गणना पर पड़ा है। यही वजह है कि अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर महंगा होते हुए भी टॉप-10 में अपनी जगह नहीं बना पाया। इसके अलावा फ्रांस का पेरिस शहर भी इस लिस्ट से बाहर रहा। वहीं ऑस्ट्रेलियन डॉलर का मार्केट वैल्यू गिरने की वजह से आस्ट्रेलिया के सिडनी को भी टॉप 10 महंगे शहरों में जगह नहीं मिल पाई।

Back to top button