Interesting

दहेज में लिया 1रुपया, हेलिकॉप्टर से लाए बहू, मां का सपना पूरा करने के लिए बेटे ने की अनोखी शादी

दहेज लेना और देना दोनों ही भारत में गैरकानूनी है। लेकिन इसके बावजूद दहेज की कुप्रथा देश के कई हिस्सों खूब चलती है। कोई खुलेआम इसकी डिमांड करता है तो कोई इनडायरेक्टली इसे माँगता है। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो अंतिम समय पर फेरे के पहले दहेज की मांग रख देते हैं। ऐसे में बदनामी के डर से लड़की वाले मजबूरन उनकी मांग पूरी भी करते हैं। हालांकि हर शख्स एक जैसा नहीं होता है। कुछ अच्छे लोग भी होते हैं जो दहेज बिल्कुल भी नहीं लेते हैं। इतना ही नहीं वे अपने घर की बहू को बेटी जैसा प्यार भी देते हैं।

groom-full-fulled-mother-dream-of-bringing-daughter-in-law-with-helicopter

आजकल बहुत से लोग बेटियों को बोझ मानते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे परिवार से मिलाने जा रहे हैं जो अपनी बहू को भी बेटी मानते हैं। उन्होंने अपनी बहू से दहेज में कुछ भी नहीं लिया। इतना ही नहीं बहू की विदाई भी ससुरालवालों ने लाखों रुपए खर्च कर हेलिकॉप्टर से कारवाई। हम यहां जिस परिवार की बात कर रहे हैं वे लोग हरियाणा के पानीपत में रहते हैं।

groom-full-fulled-mother-dream-of-bringing-daughter-in-law-with-helicopter

दरअसल मुनीष सैनी के परिवार ने अपने बेटे की शादी जींद के नरवाना की रहने वाली मोनिका सैनी से तय की थी। इस शादी में लड़केवालों की तरफ से दहेज में कुछ भी नहीं लिया गया। इतना ही नहीं मुनीष सैनी ने अपनी नई नवेली दुल्हन की विदाई भी अनोखे अंदाज में हेलिकॉप्टर में करवाई। ऐसा उन्होंने अपनी माँ के सपने को पूरा करने के लिए किया। उनकी माँ का सपना था कि उनकी बहू कि घर में एंट्री हेलिकॉप्टर से हो। बस फिर क्या था मुनीष सैनी ने माँ का यह सपना पूरा करने के लिए लाखों रुपए खर्च किए और दुल्हन की विदाई के लिए हेलिकॉप्टर बुक कर दिया।

groom-full-fulled-mother-dream-of-bringing-daughter-in-law-with-helicopter

मुनीष सैनी के पिता रामकुमार सैनी पूर्व पार्षद रह चुके हैं। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। वे अपने दो बड़े बेटों की शादी कर चुके हैं। इस शादी में उन्होंने कोई भी दहेज नहीं लिया था। उनकी बेटी की शादी भी हो चुकी है। इसमें भी उन्होंने दहेज नहीं दिया था। उनका कहना है कि मेरी बीवी का सपना था कि उनकी छोत बहू हेलिकॉप्टर से घर आए।

groom-full-fulled-mother-dream-of-bringing-daughter-in-law-with-helicopter

रामकुमार सैनी ने समाज से अपील करते हुए कहा कि आप बेटे और बेटियों में कोई भी फर्क न समझें। दोनों को समान रूप से पालें। हमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सपने को पूरा करना चाहिए। बताते चलें कि मुनीष सैनी पानीपत के पूर्व पार्षद रामकुमार सैनी के सबसे छोटे बेटे होने के साथ साथ मौजूद पार्षद कोमल सैनी के देवर भी हैं।

मुनीष ने अपनी मां रामकली सैनी के सपने को पूरा करने के लिए दिल्ली की एक कंपनी से संपर्क कर हेलिकॉप्टर बुक किया था। इसके लिए सेक्टर 24 में हेलीपेड भी बनाया गया। जब यह हेलिकॉप्टर वहाँ आया तो इसे देखने सैकड़ों लोग जमा हो गए। सैनी परिवार द्वारा बेटे की शादी में शगुन के रूप में सिर्फ एक रुपया ही लिया गया। इसके अलावा दहेज में उन्होंने कुछ भी नहीं लिया।

वैसे इस अनोखी शादी के बारे में आपकी क्या राय है?

Back to top button