Trending

इस बार ओलंपिक में ये पांच हसीनाएं भी जीत सकती हैं मेडल। जिनमें से एक है भारतीय…

टोक्यो ओलपिंक में अपने हुस्न का प्रदर्शन करने के साथ पदक जीतने का भी इन पांच हसीनाओं के पास है मौका...

कोरोना महामारी के बीच हो रहे ओलंपिक में उल्लास, उमंग और दर्शकों की जगह आशंकाओं ने भले ही ले ली हों, फ़िर भी तमाम ऊहापोह के बीच टोक्यों ओलंपिक की शुरूआत 23 जुलाई से होने जा रही है। बता दें कि टोक्यो खेलों में 206 देशों के खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

most beautiful athletes

इसी दौरान दुनियाभर से आए खिलाड़ी अपने खेल को लेकर चर्चा का विषय बनना चाहेंगे, तो वहीं उन महिला एथलीट पर भी नजरें रहेंगी जो ना सिर्फ अपने खेल से पहचानी जाती हैं, बल्कि अपने खूबसूरत अंदाज के लिए भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसे में हम उन 5 सबसे खूबसूरत महिला एथलीट के बारे में जानेंगे जो टोक्यो में अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। तो आइए जानते है कि ऐसी कौन सी पांच हसीनाएं हैं। जो इस बार मेडल जीत सकती हैं…

एलिका श्मिट…

जर्मनी की माैजूदा समय की सबसे चर्चित एथलीट है एलिका श्मिट। जो सबसे खूबसूरसत एथलीट मानी जाती हैं। 22 साल की एलिका टोक्यो में जलवा बिखेरने के लिए एकदम से तैयार है। वह 4 × 400 मीटर रिले में प्रतिस्पर्धा करती दिखेंगी। बता दें कि एलिका 2017 यूरोपीय एथलेटिक्स यू-20 (U- 20) चैंपियनशिप में 4 × 400 मीटर रिले इवेंट में दूसरे स्थान पर और 2019 यूरोपीय एथलेटिक्स में तीसरे स्थान पर रही थी।

5 फीट 11 इंच की हाइट वाली एलिका इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर इनके करीब 18 लाख से भी ज्यादा फोलोअर्स हैं। बता दें कि वह आए दिन अपनी हाॅट तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

जंजा गार्नब्रेट…

most beautiful athletes

टोक्यो में अपनी अदाओं का जलवा जंजा गार्नब्रेट भी बिखेरती हुईं नजर आएंगी। बता दें कि यह ‘स्लोवेनियाई’ की स्पोर्ट क्लाइंबर हैं। जिन्होंने कई लीड क्लाइंबिंग और बोल्डरिंग इवेंट जीते हैं। जंजा अभी सिर्फ़ 22 साल की हैं, लेकिन इनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं। गौरतलब हो कि इनके इंस्टाग्राम पर 2 लाख 67 हजार से भी ज्यादा फोलोअर्स हैं। जंजा इस बार टोक्यो 2021 में मेडल जीतने के लिए जोर लगाएंगी। गार्नब्रेट ने 2014 विश्व युवा बी चैंपियनशिप में मुख्य प्रतियोगिता में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता था।

लेटीशिया बुफोनी…

most beautiful athletes

बता दें कि पहली बार ऐसा माैका आया है जब ब्राजील की लेटीशिया टोक्यो ओलंपिक के स्केटबोर्डिंग खेलों में भाग लेती दिखेंगी। लेटीशिया ने अपने लाइफस्टाइल के चलते कई लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है, लेकिन इस बार देखना यह बाकी है कि क्या 27 साल की लेटीशिया मेडल जीत पाती हैं या नहीं। लेटीशिया के इंस्टाग्राम पर करीब 30 लाख तक फोलोअर्स हैं।

साइमन बोल्स…

अमेरिका की जिम्नैस्टिक क्वीन साइमन बाइल्स अब तक की सबसे महान और सबसे प्रभावशाली महिला जिमनास्ट में से एक मानी जाती हैं। गौरतलब हो कि 19 विश्व खिताब अपने नाम कर चुकीं बाइल्स से लोगों को इस साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक से काफी उम्मीदें हैं। साइमन वर्ल्ड चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाली जिम्नास्ट हैं। बाइल्स ने साल 2016 ओलिंपिक में चार गोल्ड और एक ब्राॅन्ज मेडल जीता था। 24 साल की साइमन इस बार टोक्यो ओलंपिक में भी मेडल जीतकर अपना नाम और ऊंचा ले जाना चाहेंगी। उनके इंस्टाग्राम पर 44 लाख से भी ज्यादा फोलोअर्स हैं। बता दें कि साइमन का रंग भले ही सांवला हो, लेकिन उनकी अदाएं किसी को भी घायल कर सकती हैं।

सानिया मिर्जा…

most beautiful athletes

जिन पांच हसीनाओँ की बात की जा रही और उनके पदक जीतने की इस बार टोक्यो ओलपिंक में सम्भावना है। उनमे से एक भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा भी शामिल है। सानिया मिर्ज़ा सिर्फ़ अपनी खूबसूरती के चलते ही चर्चा में नहीं रहती हैं, बल्कि उनका शानदार खेल भी उन्हें सुर्खियां प्रदान करता है। उन्हें भारत की सबसे हाॅट महिला टेनिस खिलाड़ी माना जाता है।

सानिया मिर्जा चौथी बार ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रही हैं। वह रिकॉर्ड चार ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारत की पहली महिला एथलीट होंगी। वहीं बात सानिया के इंस्टाग्राम की करें। तो इंस्टाग्राम पर सानिया को 74 लाख से भी ज्यादा लोग फोलो करते हैं। जहां वह आए दिन तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं।

Back to top button