Bollywood

सौतेले भाई अर्जुन कपूर ने जान्हवी संग अपने रिश्ते का किया खुलासा, बोले वो जब मुझे भैया बोलती है..

अर्जुन कपूर का फिल्मी करियर कोई खास नहीं है। वैसे तो वे कई फिल्मों में बतौर हीरो नजर आए लेकिन उनकी अधिकतर फिल्में फ्लॉप ही रही। हालांकि इसके बावजूद अर्जुन अपनी निजी जिंदगी के चलते अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को छोड़ दिया जाए तो वे अपने पिता बोनी कपूर, सौतेली मां श्रीदेवी, बहनें जान्हवी-खुशी कपूर से रिश्तों को लेकर कई बार मीडिया की खबरों में छाए रहे।

boney kapoor wife

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बोनी कपूर ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर थी जिससे उन्हें दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुए। वहीं बोनी की दूसरी पत्नी बॉलीवुड की महशूर अदाकारा श्रीदेवी थी। इस शादी से उन्हें दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हुई।

boney kapoor wife

गौरतलब है कि श्रीदेवी का साल 2018 में दुबई की एक होटल की बाथरूम के बाथटब में निधन हो गया था। ऐसे में कई लोग ये सोचते हैं कि अर्जुन के अपनी सौतेली बहन जान्हवी संग कैसे रिश्ते हैं। इस बात को लेकर अर्जुन ने एक बड़ा ही चौकाने वाला बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें जान्हवी का उन्हें भाई बोलना बड़ा अजीब लगता है। अब उन्होंने ऐसा क्यों कहा चलिए जानते हैं।

boney kapoor wife

बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी रचाई थी। अर्जुन को पापा का इस तरह मां को छोड़कर श्रीदेवी से शादी रचाना बिल्कुल पसंद नहीं आया था। वे श्रीदेवी से नफरत करते थे। यहां तक कि उन्होंने जान्हवी और खुशी को अपनी बहन मानने तक से इनकार कर दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जान्हवी और खुशी मेरी बहने नहीं है। उनसे मेरा कोई रिश्ता नहीं है। हमारा आपस में मिलना जुलना बहुत कम है। हम सतह में समय नहीं बिताते हैं। इसलिए हमारा रिश्ता कोई मायने नहीं रखता है।

arjun kapoor

वहीं एक अन्य इंटरव्यू में अर्जुन ने श्रीदेवी को मां मानने से भी इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि श्रीदेवी सिर्फ मेरे पिता की पत्नी है। हालांकि जब 2018 में श्रीदेवी का निधन हुआ तो अर्जुन पिघल गए और उन्होंने पापा बोनी के साथ साथ अपनी दोनों सौतेली बहनों खुशी जान्हवी को भी अपना लिया। उन्होंने कहा कि कम उम्र में ही दोनों के सिर से मां का साया हट गया। ये उनके लिए बड़ा सदमा है। मैं भी इस दुख को झेल चुका हूँ। ऐसे टाइम पर मुझे और अंशुला को उनके साथ होने की जरूरत है।

इसलिए जान्हवी का भैया बोलना लगता है अजीब

arjun kapoor and janhvi kapoor

एक इंटरवीव में अर्जुन ने बोल था कि जान्हवी का भैया बोलना थोड़ा अजीब लगता है। ये थोड़ा धार्मिक टाइप है भाई अर्जुन। अर्जुन भैया मुझे अभी भी अजीब लगता है। इसकी वजह ये है कि अंशुला मुझे बहुत ही अजीब ढंग से भाई बुलाती है। अर्जुन भइया मेरे लिए एकदम नई चीज है। इसलिए जब जान्हवी मुझे अर्जुन भैया बोलती है तो बहुत नया लगता है। मैंने उसे कभी नहीं बोला कि मुझे किसी खास नाम से बुलाओ। वह अपने आप ही मुझे भैया बोलने लगी।

अर्जुन ने ये भी बताया कि हम परफेक्ट फैमिली नहीं है। हम अलग अलग परिवार से हैं, इसलिए एकसाथ मिलकर रहने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम जब साथ होते हैं तो क्वालिटी टाइम बिताते हैं, लेकिन हम एक यूनिट नहीं हैं। हम अभी भी एक दूसरे को समझ रहे हैं।

Back to top button