Bollywood

नो मेकअप, सिंपल सलवार सूट, माथे पर बिंदी लगा पापा के नए घर की पूजा में पहुंची करीना कपूर – Pics

करीना कपूर (Kareena Kapoor) बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। 40 साल की उम्र में भी वे कमाल की दिखती हैं। कुछ महीनों पहले ही वे दूसरी बार मां बनी हैं। इस कारण उनका वजन थोड़ा बढ़ गया है। हालांकि वे आने वाले कुछ महीनों में फिर से खुद को फिट कर लेंगी। फिट रहने के अलावा करीना अपने फेशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। ईवेंट के मुताबिक उनकी ड्रेस की चॉइस कमाल की होती है। वेस्टर्न हो या इंडियन उनके ऊपर हर तरह का आउटफिट जचता है।

Kareena kapoor

हाल ही में करीना को एकदम सिंपल और देसी अवतार में देखा गया। उन्होंने एक साधारण सा सफेद रंग का सलवार सूट पहन रखा था। साथ ही उनके माथे पर बिंदी चमचमा रही थी। इस लुक में वह बिल्कुल शुद्ध देसी घरेलू महिला लग रही थी। करीना का ये लुक देख उनके फैंस भी हैरान रह गए। आमतौर पर करीना स्टाइलिश कपड़ों में ज्यादा दिखती हैं। लेकिन यहां उन्होंने अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखा हुआ है।

Kareena kapoor

अब आप सोच रहे होंगे कि ये सिंपल लुक करीना ने यूं ही रखा होगा। यदि कोई बड़ा समारोह होता तो वह सज धज के ही आती। लेकिन आपको जान हैरानी होगी कि करीना ने यह सिंपल लुक अपने पापा रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) के नए घर की पूजा में पहना था। पापा के नए घर का कार्यक्रम भी एक बड़ी चीज होती है, लेकिन फिर भी करीना ने पूजा वाली बात को ध्यान में रखते हुए अपने लुक को साधारण रखना पसंद किया।

करीना की हेयर स्टाइल को भी गौर से देखा जाए तो उन्होंने बाल खुले रखने की बजाय उन्हें टाइट बांध रखा था। करीना का यह लुक फोटोग्राफर्स को भी बहुत आकर्षित कर रहा था। उनकी रिक्वेस्ट पर करीना ने अपना मास्क हटाकर कुछ शानदार पोज भी दिए। इस दौरान वह बड़े ही प्यारे ढंग से मुसकुराती रहीं।

Neetu Kapoor

करीना का यह लुक अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। उनके अलावा रणधीर कपूर के नए घर की पूजा में और भी कई सितारें शामिल हुए। उदाहरण के लिए दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह भी अपने जेठ रणधीर कपूर के नए घर की पूजा में शामिल होने पहुंची। इस दौरान वह गुलाबी रंग का सूट पहने नजर आई।

Karishma kapoor

करीना की बड़ी बहन और रणधीर कपूर की बड़ी बेटी यानि करिश्मा कपूर भी अपने पापा के घर पूजा में शामिल होने आई। इस दौरान उन्होंने बहन करीना की तरह सफेद प्रिटेंड सूट पहन रखा था। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से उनके चेहरे पर मास्क भी था।

Karishma-kapoor

करिश्मा कपूर अपने साथ अपनी बेटी समायरा कपूर को भी लाई। समायरा ने अपने नाना के घर की पूजा के लिए डार्क पिंक कलर का सूट पहना था।

Neila Devi

नीला देवी (शम्मी कपूर) की पत्नी भी इस दौरान अपनी बेटी कंचन केतन देसाई के साथ आई।

Reema Kapoor son

रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन भी इस मौके पर बेटे आदर जैन के साथ स्पॉट हुई।

Pandit

इसके अलावा रणधीर कपूर ने अपनी घर की पूजा कराने  के लिए तीन पंडितों को भी बुलाया था। वे सभी भी घर के बाहर खड़े दिखाई दिए।

Back to top button