Interesting

अनोखी विदाई: दुल्हन हंसकर परिवारवालों को अलविदा कह रही थी, दूल्हा भावुक हो गया – Video

जब भी घर में बेटी की शादी होती है तो खुशी का माहौल रहता है। शादी वाले दिन भी सभी बड़ा इन्जॉय करते हैं। लेकिन जब विदाई की रस्म आती है तो हर किसी की आंखें नम हो जाती है। दुल्हन का पूरा बचपन अपने मायके वालों के साथ ही बीतता है। वह उनके परिवार का एक अहम हिस्सा रहती है। लेकिन फिर जैसे ही शादी होती है तो उसे अपना घर छोड़ पराए घर जाना पड़ता है। इसलिए लोग लड़कियों को पराया धन भी कहते हैं।

bride-did-vidaai-while-smiling

आप ने भी दुल्हन की कई विदाईयां देखी होगी। कइयों में तो आप खुद भी रोए होंगे। जब भी विदाई का समय आता है तो हर किसी की आँख में आंसू दिखते हैं। परिवार तभी से बेटी की कमी महसूस करने लगता है। उन्हें यकीन नहीं होता है कि उनकी प्यारी सी बेटी अब हमेशा के लिए दूसरों की हो जाएगी। वे उसका चेहरा रोज रोज नहीं देख पाएंगे। बस यही सब सोचकर विदाई में हर किसी के आंसू बहने लगते हैं।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी विदाई दिखाने जा रहे हैं जहां दुल्हन विदा होते हुए रोने की बजाय हंसने लगी। इस विदाई में दुल्हन ने पुराने नियमों को ताक पर रख दिया। वह रोते हुए घरवालों से विदा नहीं लेना चाहती थी। उसकी इच्छा थी कि उसके जाने से किसी की आंखें नम न हो। ऐसे में दुल्हन अपनी विदाई में खुशी खुशी सबको अलविदा कहती है। वह हंसते हुए सभी से गले मिलती है। उन्हें बाय बोलती है।

bride-did-vidaai-while-smiling

दिलचस्प बात ये होती है कि ये सारा नजारा देख दूल्हे की आंखें नम होने लगती है। दुल्हन से ज्यादा वह भावुक दिखता है। जब दुल्हन हंसते हुए सभी को अलविदा कहती है तो एक व्यक्ति बोलता भी है कि शादी के बाद अब दूल्हा रोएगा। ये बात सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग जोर जोर से हंसने लगते हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। लोगों को दुल्हन का यह अंदाज बड़ा लुभा रहा है।

विडियो पर दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। किसी ने लिखा कि ‘ये विदाई का सही तरीका होना चाहिए। लड़की का नया जीवन शुरू हो रहा है। ऐसे में किसी को रोना नहीं चाहिए।’ वहीं एक शख्स कहता है ‘ऐसी विदाई हर किसी के बस की बात नहीं होती है। जब दुल्हन घर से जाती है तो आंसू अपने आप ही निकल आते हैं।’ फिर एक अन्य कमेंट आता है कि ‘दुल्हन ने अपनी विदाई में घरवालों को बहुत अच्छे से संभाला है। यदि वह रोती तो घर के सभी लोग भी रोने लगते।’

एक व्यक्ति मजाक में यह भी कहता है कि ‘ये भी सही है। दुल्हन क्यों रोएगी। अब रोने की बारी दूल्हे की है।’ बस इसी तरह के और भी कई मजेदार कमेंट्स आने लगे। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Dulhaniyaa नाम के पेज ने शेयर किया है। आप भी इस वीडियो को यहाँ देख सकते हैं।

देखें वीडियो

वैसे आप लोगों को यह विदाई कैसी लगी? क्या आप भी अपने घर की शादी में ऐसी विदाई करना पसंद करेंगे?

Back to top button