Interesting

इस बच्ची के पास है दुनिया की सबसे खूबसूरत मुस्कान, देखकर लोग हो जाते हैं फिदा, देखें Video

Smile यानि मुस्कान दुनिया की सबसे खूबसूरत चीजों में से एक होती है। एक हँसता और मुसकुराता हुआ चेहरा किसे पसंद नहीं होता है। जब हम किसी को मुस्कुराते हुए देखते हैं तो हमारे चेहरे पर भी ऑटोमेटिक मुस्कान आ जाती है। इसलिए आप यह भी कह सकते हैं कि मुस्कान छूत की बीमारी होती है। हालांकि ये एक ऐसी बीमारी है जिससे हर कोई पीड़ित होना चाहेगा।

मुस्कान भी अलग अलग प्रकार की होती है। किसी की मसुकान फनी होती है, किसी की अजीब तो किसी की बहुत ही प्यारी। बच्चों की बात करें तो उन्हें मुस्कुराते हुए देखना हमेशा अच्छा ही लगता है। उनकी मुस्कान का कोई तोड़ नहीं है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी बच्ची से मिलाने जा रहे हैं जिसके पास ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत मुस्कान’ का टाइटल है। इस बच्ची को हंसता हुआ देखकर आपका भी दिन बन जाएगा।

हम यहां जिस बच्ची की बात कर रहे हैं उसका नाम अनाहिता हशमजादेह (Anahita Hashemzadeh) है। यह क्यूट सी स्माइल वाली बच्ची ईरान देश के इस्फहान शहर की रहने वाली है। ये जब मुसकुराती है तो ऐसा लगता है मानों मोती झड़ रहे हों। आप में से कुछ लोगों को इस बच्ची का चेहरा जाना पहचान लग रहा होगा। इसकी वजह ये है कि ये बच्ची 2019 में काफी वायरल हुई थी। तब इसकी उम्र महज 3 साल थी।

अनाहिता हशमजादेह का जन्म 10 जनवरी 2016 को हुआ था। जन्म से ही वह एक हंसमुख बच्ची थी। उन्हें भारत में असली लोकप्रियता 2019 में तब मिली जब लद्दाख के एमपी जामयांग त्सेरिंग ने ट्विटर पर अनाहिता हशमजादेह का एक वीडियो क्लिप साझा किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए जामयांग त्सेरिंग ने कैप्शन में लिखा था कि ‘यह सबसे प्यारी चीज है, जिसे मैंने आज इंटरनेट पर देखा’। इस वीडियो में अनाहिता अपनी प्यारी मुस्कान बिखेरती दिखाई दे रही थी।

अनाहिता की मुस्कान इतनी प्यारी है कि लोग उन्हें दुनिया की सबसे प्यारी मुस्कान वाली बच्ची कहते हैं। यदि आप आप इंटरनेट पर ‘World Cutest Baby’ सर्च करेंगे तब भी अनाहिता का नाम सबसे पहले सामने आएगा। पॉपुलर होने के बाद अनाहिता ने मॉडलिंग करना स्टार्ट कर दिया। वह एक एक बेबी मॉडल हैं। वे इंस्टाग्राम पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपनी प्यारी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती है।

अनाहिता हशमजादेह कि यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। वे कुछ वीडियो भी बनाती हैं जिसमें वे कमाल की क्यूट लगती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी मां हैंडल करती हैं। उनके सभी फोटोज और वीडियोज बहुत प्यारे आते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 35 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। चलिए अब हम आपको उनके कुछ क्यूट वीडियोज दिखाते हैं।

इस वीडियो में आप अनाहिता को खूबसूरत अंदाज में मुस्कान बिखेरते देख सकते हैं। इससे आपको अंदाजा लग गया होगा कि इस बच्ची की मसुकान के लोग क्यों दीवाने है। चलिए अब उनका एक और वीडियो देखिए।

वैसे आप लोगों को इस क्यूट सी बच्ची का यह अंदाज कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button