Trending

ससुरालवालों के सामने ही दुल्हन ने मुंह से उड़ाया धुएं का छल्ला, फिर तो हो गया ग़ज़ब – देखें Video

एक भारतीय शादी में कई सारी आकर्षक चीजें देखने को मिल जाती है। जैसे सजावट, स्वादिष्ट खाना, मेहमानों का डांस, हंसी मजाक, बारात की मस्ती, लाइटिंग और भी बहुत कुछ शादियों में दिलचस्प लगता है। हालांकि जब भी कोई शादी में जाता है तो उसकी नजर सावसे पहले दुल्हन पर पड़ती है। एक बार लोग दूल्हे को भी उतना ज्यादा भाव नहीं देते हैं जितना दुल्हन को ताकते रहते हैं। खासकर दुल्हन के ससुराल वाले और उनके मेहमान दुल्हन की हर हरकत पर पैनी नजर रखते हैं।

bride smoke

दुल्हन ने शादी में किस तरह की ड्रेस पहनी है, वह मोटी है या पतली है, काली है या गोरी है, उसका व्यवहार कैसा है, इन सभी बातों पर लड़के वालों की नजरें गड़ी रहती है। कुछ ससुराल वाले तो इतनी पिछड़ी सोच के होते हाँ कि उन्हें दुल्हन का शादी में ज्यादा हंसना, मस्ती करना, बातचीत करना भी पसंद नहीं आता है। दूल्हे वालों के मेहमान ये भी अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं कि लड़की सीधी सादी है या तेज तर्राट।

जैसा कि आप सभी जानते हैं शादी के बाद लड़कियों के ससुराल में बहुत सारी पाबंदियाँ भी रहती है। जैसे वो टी-शर्ट जींस नहीं पहन सकती, अकेली कहीं आ जा नहीं सकती, सास ससुर के सामने बिना सिर ढके नहीं रह सकती इत्यादि। ऐसे में जरा सोचिए क्या होगा यदि शादी वाले दिन ही दुल्हन अपने ससुरालवालों के सामने धुएं का छल्ला उड़ाने लगे? यकीनन दुल्हन की यह हरकत देख हर कोई हैरान रह जाएगा। बस ऐसा ही कुछ हाल ही में एक शादी में हुआ।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन और उसके ससुराल के लोग टेबल पर खाना खा रहे हैं। इस दौरान दुल्हन सबके सामने अपने मुंह से धुएं का छल्ला निकालती है। यह देखने में ऐसा लगता है मानो दुल्हन ने सिगरेट पीकर ये छल्ला निकाला हो। लेकिन असल में ये धुआं एक पकवान का होता है। दरअसल दुल्हन एक खास तरह का गर्म पकवान खाती है जिसके बाद उसके मुंह से धुएं का छल्ला निकलता है।

दुल्हन धुएं के इस छल्ले को जिस अंदाज में सबके सामने उड़ाती है वह बहुत ही स्टाइलिश होता है। इसे देख ऐसा लगता है जैसे कोई लड़का सिगरेट से धुएं का छल्ला उड़ा रहा हो। दुल्हन की यह कला देख वहां मौजूद लोग भी हैरत में पड़ जाते हैं। अब इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसने भी ये वीडियो देखा वह भी हैरान रह गया।

वीडियो के ऊपर बहुत दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा कि ‘दुल्हन का यह टेलेंट देख लगता है वह सिगरेट और हुक्का पीने में माहिर है।’ वहीं एक अन्य यूजर लिखता है ‘ससुराल वालों के सामने ऐसी कला दिखाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है।’ एक अन्य बंदा कमेंट कर लिखता है ‘दुल्हन बहुत कूल है। काश मुझे भी ऐसी ही लड़की मिले। फिर दोनों साथ में मिलकर धुएं के छल्ले बनाएंगे।’

देखें वीडियो


वैसे आप लोगों को दुल्हन का यह अंदाज कैसा लगा?

Back to top button