Spiritual

अनलक्की होते हैं इस तारीख में जन्में लोग, इनके वैवाहिक जीवन में होती है उथल पुथल

भाग्य एक ऐसी चीज है जिसकी चाह हर किसी को होती है। ये आपके पक्ष में हो तो भिखारी भी राजा बन जाता है। वहीं दुर्भाग्य आपके पीछे पड़ जाए तो करोड़पति भी रोड पर आ जाता है। भाग्य और दुर्भाग्य काफी हद तक आपकी कुंडली पर भी निर्भर करता है। अंक ज्योतिष (Numerology) की माने तो वह आपके जन्‍मांक या मूलांक (Mulank) के आधार पर ये बता सकता है कि आप लक्की हैं या अनलक्की। सिर्फ भाग्य ही नहीं बल्कि ये मूलांक व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में भी बहुत कुछ बोल देता है।

Numerology

अब आप में से कुछ लोग सोच रहे होंगे कि ये मूलांक (Mulank) होता क्या है? दरअसल अंक ज्योतिष (Numerology) में मिलांक आपके जन्‍म की तारीख का जोड़ होता है। उदाहरण के लिए यदि आपकी जन्म तारीख 6, 15 और 24 है तो इसका मूलांक 6 होगा। यह मूलांक आपकी ज़िंदगी के कई राज खोल सकता है। आपकी हर पर्सनालिटी उजागर कर सकता है। यदि आप किसी से दोस्ती या शादी करना चाहते हैं तो उसका जन्‍मांक यानि मूलांक देखकर उसके बारे में बहुत कुछ पता लगा सकते हैं।

sad

इसके पहले कि हम आपको ये बताएं कि कौन से मूलांक वाले व्यक्ति सबसे ज्यादा अनलक्की होते हैं चलिए इस विशेष मूलांक के लोगों की कुछ और विशेष बात जान लें। आप अपने मूलांक के हिसाब से अनलक्की हैं या नहीं ये जानने के लिए खबर के अंत तक बने रहे।

1. ये लोग दिल के साफ होते हैं। ये काफी संवेदनशील भी होते हैं। इन्हें छोटी छोटी बातों का बुरा लग जाता है।

2. ये लोग अपने दिल की बात दूसरे के सामने बड़ी बेबाकी से रखते हैं। ये कुछ भी कहने में हिचकते नहीं हैं। लेकिन कई बार उनकी बात लोगों को चुभ जाती है और वे इसका बुरा मान जाते हैं।

3. इन लोगों का फ्रेंड सर्कल छोटा होता है। इसकी वजह ये है कि ये अपनी भावनाएं दूसरों के सामने खुलकर व्यक्ति नहीं कर पाते हैं।

4. ये लोग थोड़े स्वार्थी भी होते हैं। इनके लिए खुद की अहमियत अधिक होती है। ये हमेशा अपने बारे में ही सोचते हैं। इसके बाद दूसरों की फिक्र करते हैं।

5. इनकी एक कमजोरी ये भी है कि ये किसी भी मामले को सिरियासली नहीं लेते हैं। इसका कई बार इन्हें खामियाजा भुगतना पड़ जाता है।

6. ये जीवन में बहुत पैसा कमाते हैं। अच्छी बात ये होती है कि ये खर्चीले नेचर के नहीं होते हैं। इन्हें बचत करना पसंद होता है। ये सोच समझकर ही पैसा खर्च करते हैं।

7. इनका स्वामी ग्रह ग्रह केतु होता है। इसलिए ये दूसरों के मन की बात जल्दी भांप लेते हैं।

8. ये बड़े होकर लेखक, डॉक्टर, जज, ज्योतिषी और सरकारी अधिकारी बन सकते हैं।

9. इनकी मूलांक 5 और 6 वाले लोगों से नहीं बनती है।

10. इनके वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं।

11. ये भाग्य के मामले में कमजोर होते हैं। इनका भाग्य साथ नहीं देता है। इसलिए आप इन्हें अनलक्की भी कह सकते हैं।

7 मूलांक वाले लोग होते हैं अनलक्की

यदि आपकी जन्म तारीख 7, 16 और 25 है तो आपका मूलांक 7 होगा। इसलिए इस तारीख वाले लोग अनलक्की होंगे। इसके साथ ही ऊपर बताई गई सभी बातें 7 मूलांक वाले लोगों पर लागू होती है।

Back to top button