Breaking news

पति की दूसरी शादी से तंग आकर ले ली उसकी जान, दोस्त के साथ मिल की थी पति की हत्या

एक महिला ने दोस्त के साथ मिलकर अपने पति की जान ले ली। वहीं पति को मारने के बाद महिला ने पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी और कहा कि किसी ने उसके पति का खून कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी और इस दौरान महिला की एक गलती ने उसकी सारी पोल खोल दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने काफी चौंकाने वाले खुलासे पुलिस के सामने किए और पुलिस को बताया कि दोस्त के साथ मिलकर उसने ये सब किया। ये घटना दिल्ली के निहाल विहार की है।

murder

जानकारी के अनुसार एक महिला ने अपने करीबी दोस्त के साथ मिलकर घर में ही पति की हत्या कर दी। उसके बाद पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया। प्लान के तहत महिला ने पुलिस से कहा कि जिस वक्त पति की हत्या हुई वो दूसरे कमरे में सो रही है। हालांकि जब पुलिस ने अच्छे से छानबीन की तो महिला के कपड़ों पर खून के दब्बे दिखे। जिसके बाद महिला को पुलिस ने पकड़ लिया और उससे पूछताछ की गई। महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और पुलिस को ऐसा करने की वजह भी बताई।

कर ली थी दूसरी शादी

indian marriage phere

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अनिल के रूप में हुई है। वह प्लेसमेंट एजेंसी चलाता था। कोडरमा झारखंड के रहने वाले अनिल की शादी भुवेश्वरी देवी से हुई थी। इस शादी से इन्हें दो बच्चे भी हैं जिनके नाम अभिषेक और प्रिया है। ये परिवार शिव विहार निलोठी एक्सटेंशन स्थित फ्लैट में रहता था। इनके साथ दो नौकरानी जयंति और महावती भी रहती थी।

बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस के पास फोन आया था। जिसमें अनिल की हत्या की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मकान की चौथी मंजिल के कमरे में एक बिस्तर पर अनिल का शव पड़ा मिला। चारों तरफ खून फैला हुआ था। किसी ने अनिल पर धारदार हथियार से वार किया था। परिवार वालों से जब पूछताछ की गई। तो उन्होंने बताया कि वो दूसरे कमरे में सो रहे थे और उन्हें इस बात की भनक नहीं लगी। हालांकि छानबीन के दौरान पुलिस को अनिल की पत्नी के कपड़े पर खून का धब्बा दिखा और उसके हाथ में चोट भी लगी हुई थी।

woman in jail

शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी महिला ने बताया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली थी। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होता था। हत्या वाली रात के दिन दंपति के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद देर रात महिला ने अपने दोस्त राज को घर बुला लिया और पति की हत्या करवा दी। इस दौरान महिला को भी चोट लग गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथी राज की तलाश कर रही है। अनिल के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

Back to top button