Bollywood

नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार हुए नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी, जाने पूरा मामला

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में काम मिलना इतना आसान नहीं होता है। खासकर तब जब आपका कोई फिल्मी बैकग्राउन्ड न हो। यदि आप एक साधारण परिवार से आते हैं तो मनोरंजन की दुनिया में बड़ा ब्रेक मिलना किसी सपने से कम नहीं होता है। इसके लिए आपको सालों संघर्ष करना पड़ता है। टेलेंट के साथ साथ आपकी जान पहचान भी होना जरूरी है। यहां रिफेरेंस बहुत चलता है। बस इसी बात का फायदा उठाते हुए कुछ लोग न्यू कमर्स लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देकर उनका यौन शोषण करते हैं।

pearl v puri

आप ने भी बॉलीवुड में इस तरह के कई मामले सुने होंगे। यहां एक लड़की आती है और फिर किसी बड़े फिल्म अभिनेता या डायरेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहती है कि फलाने व्यक्ति ने मुझे काम देने का वादा किया था और उसके बदले मेरा शारीरिक शोषण किया। कुछ सालों पहले चले मीटू मूवमेंट में इस तरह के कई मामले सामने आए थे। अब हाल ही में एक नाबालिग लड़की ने नागिन 3 फेम एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पर रेप का आरोप लगाया है।

pearl v puri

दरअसल शुक्रवार रात को मुंबई पुलिस पर्ल वी पुरी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने पर्ल वी पुरी पर रेप और छेड़छाड़ का आरोप मड़ा है। फिलहाल एक्टर पुलिस की कस्टडी में है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ये मामला पुराना है। एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि एक्टर ने उन्हें टीवी सीरियल में काम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

pearl v puri

पीड़ित नाबालिक ने पुलिस को दिये अपने बयान में कहा कि पर्ल वी पुरी ने मेरे साथ कई बार रेप किया। उन्होंने मेरे साथ कार में भी बलात्कार किया। लड़की के बयान के बाद पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस पुरी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जांच कर रही है। वहीं उनके साथ हिरासत में लिए गए चार अन्य लोगों से भी पूछताछ हो रही है।

pearlvpuri

इस पूरे मामले पर एमबीवीवी जोन 2 के डीसीपी संजय पाटिल ने बताता कि ये मामला पुराना है, हालांकि 17 साल की बाबलीग अपनी मां के साथ आई थी और उसने एक्टर पर्ल वी पुरी के खिलाफ शिकायत लिखवाई है। एक्टर के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 376 (बलात्कार) और पॉक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pearl V Puri (@pearlvpuri)


पर्ल वी पुरी पर लगे रेप के आरोप को सुनने के बाद उनके फैंस शॉक में है। वहीं टीवी इंडस्ट्री के अन्य लोगों को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। नागिन 3 में उनकी को-स्टार रह चुकी अनीता हसनंदानी का इस मामले पर रिएक्शन आया है। उन्हें इसे गलत बताते हुए एक्टर का सपोर्ट किया है। शनिवार सुबह उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली जिसमें लिखा कि ये खबर सच नहीं हो सकती है। सच जल्द ही सामने आएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)


बताते चलें कि पुरी बीते 9 सालों से टीवी पर काम कर रहे हैं। वे करिश्मा तन्ना के साथ रिलेशन में भी रह चुके हैं। लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। नागिन के आलवा वे फिर भी न माने, बदतमीज दिल, मेरी सासू मां, बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस जैसे सिरीयल्स में काम कर चुके हैं।

Back to top button