Interesting

लड़की ने की दो युवकों से शादी, फिर पुलिस थाने पहुंचकर कहा रहना है प्रेमी के साथ

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक दुल्हन विदाई से पहले अपने घर से फरार हो गई। दूल्हे व लड़की के घर वालों ने उसकी काफी खोज की लेकिन वो कहीं नहीं मिली। जिसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लौटना पड़ा। वहीं कुछ दिन बाद फरार दुल्हन एक शख्स के साथ थाने पहुंच गई और पुलिस वालों से शादी करवाने की जिद करने लगी। उसके बाद जो हुआ उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। ये अजीबोगरीब मामला राज्य के मऊ थाना क्षेत्र का है।

dulhan

जानकारी के अनुसार हाल ही में एक लड़की की शादी उसके परिवार वालों ने जबरदस्ती करवा दी थी। लड़की इस शादी से खुश नहीं थी। लिहाजा वो शादी के फौरन बाद अपने घर से फरार हो गई। परिजनों ने अपनी बेटी को खूब खोज। लेकिन वो उन्हें मिली नहीं। जिसके बाद बिना दुल्हन के की दूल्हे को अपने घर वापस जाना पड़ा। इस मामले में नया मोड़ जब आया, तब फरार दुल्हन पुलिस थाने अपने प्रेमी के साथ पहुंच गई और पुलिस से उनकी शादी करवान की मांग करने लगी।

up chitrakut

बताया जा रहा है कि मऊ थाना क्षेत्र के मवई खुर्द गांव में शत्रुघ्न नाम के व्यक्ति ने अपनी बेटी रानी की शादी सुरौंधा गांव के अजय नाम के लड़के के साथ तय की थी। 29 मई को अजय अपनी बारात लेकर गाजे बाजे के साथ रानी के घर पहुंचा था। शादी की सभी रस्में की गई और अजय व रानी ने सात फेरे भी लिए। अगले दिन ही विदाई होनी थी। हालांकि 30 मई को विदाई से पहले ही रानी दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई।

indian marriage phere

शौच का बहाना मारकर निकली घर से

जब सुबह विदा होने की बारी आई तो रानी शौच जाने का बहाना मारकर अपने कमरे से निकल गई। घर से कुछ ही दूर पर रानी का प्रेमी छुट्टन पटेल उसका इंतजार कर रहा था। वहीं जब रानी बहुत देर तक वापस नहीं आई। तो परिवार वालों को चिंता होने लगी। उन्होंने उसे खोजना शुरू कर दिया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पूरे शादी समारोह में हड़कम्प मच गया और लड़कों वालों ने खूब हंगामा किया।

छोटी बहन से करवानी चाहिए शादी

मामले को हल करने के लिए लड़की के परिजनों ने दुल्हन की छोटी बहन की शादी कराने का प्रस्ताव लड़के के परिजनों के सामने रखा। लेकिन लड़के के परिजनों ने दुल्हन की छोटी बहन के नाबालिग होने के कारण इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और बिना दुल्हन के अपनी बारात लेकर वापस गांव लौट गए।

up chitrakut bf gf

वहीं दूल्हे के पिता ने मऊ थाने में रानी के पिता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग थी। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को तलाश शुरू कर दी। लेकिन इसी बीच ये प्रेमी जोड़ा थाने पहुंच गया। गुरुवार को प्रेमी के साथ थाने पहुंची रानी दुल्हन ने कहा कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। कुछ देर बाद इनके परिजन भी थाने पहुंच गए। जहां पर पुलिस के सामने ही इन दोनों ने विवाह कर लिया और शादी के बंधन में बंध गए।

Back to top button