Breaking news

मेहुल चोकसी की पत्नी ने किया दावा, कहा- पति को फंसाने के लिए भेजी गई थी मिस्ट्री गर्ल

हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी इस समय डोमिनिका जेल में बंद हैं और इसे भारत वापस लाने की कवायद तेजी से चलाई जा रही है। इसी बीच पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति ने बड़ा खुलासा किया है और कहा है कि मिस्ट्री गर्ल के चक्कर में उनका पति फंसा है। पत्नी प्रीति की मानें तो आज जो हाल चोकसी का है उसके लिए मिस्ट्री गर्ल जिम्मेदार है। मिस्ट्री गर्ल चोकसी को भारत लाने के लिए उसके पास भेजी गई थी और इस जाल में वो फंस गया।

इस तरह से आई जिंदगी में

mehul choksi

मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति ने कहा कि बारबरा नाम की एक लड़की अचानक से उनकी जिंदगी में आ गई। अगस्त 2020 में एंटीगुआ में बारबरा ने हमारे घर के सामने ही एक फ्लैट रेंट पर ले लिया और यहां रहने लगी। इसने हम से दोस्ती कर ली और फिर मेहुल को एंटीगुआ से भगा दिया। प्रीति ने बताया कि रविवार 23 मई को मेहुल चोकसी बारबरा के साथ डिनर करने के लिए कार में घर से निकला था। बारबरा ने मेहुल चोकसी से उसे उसके घर से पीक करने को कहा था। लेकिन कुछ मिनट बाद, आठ से 10 लोग अंदर आए और उसे उठाकर ले गए। प्रीति ने कहा कि मेहुल ने मुझे बताया कि नाव पर भारतीय मूल के दो व्यक्ति थे।

mehul choksi

प्रीति ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि उसका असली नाम क्या है-बारबरा जोसेफ, बारबरा जेसीक या बारबरा सी? बस मैं इतना जानती हूं कि वो समय-समय पर हमारे बगल वाले अपार्टमेंट में रुकती थी।

कौन है बारबरा

mehul choksi

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बारबरा जराबिका इंवेस्टमेंट सलाहकार है। वो लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में पढ़ी है। मेहुल और बारबरा एक साल से दोस्ती थे और अक्सर मिलते रहते थे। बारबरा जराबिका शान-शौकत की जिंदगी जीना पसंद करती है। वो लग्जरी यॉट के जरिए समुद्र में जाकर समय बिताती है।

नहीं ला सके भारत वापस

mehul choksi

गौरतलब है कि चोकसी डोमिनिका में अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार हो गया है और डोमिनका जेल में बंद है। यहां के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पिछले दिनों उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। वहीं मेहुल चोकसी की सुनवाई के लिए डोमिनिका पहुंची भारतीय अधिकारियों की टीम अब वहां से रवाना हो गई है। गुरुवार रात को भारतीय टीम डोमिनिका से भारत आ गई है।

दरअसल कोर्ट में इस केस की सुनवाई को एक महीने के लिए टाल दिया गया है। जिसके कारण मेहुल चोकसी को भारत आने में अब ओर समय लगने वाला है। बताया जा रहा है कि मेहुल चोकसी को लेकर डोमिनिका की दो अदालत में दो अलग-अलग मामले चल रहे हैं। ऐसे में जबतक ये मामले खत्म नहीं होते, तबतक मेहुल चोकसी का भारत आना मुश्किल।

डोमिनिका की मजिस्ट्रेट अदालत में मेहुल चोकसी पर देश में अवैध रूप से घुसने के आरोप में केस चल रहा है। जबकि हाईकोर्ट में मेहुल चोकसी ने याचिका डाल पुलिस पर उसे अवैध रूप से गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। मेहुल चोकसी की मांग है कि उसे वापस से एंटीगुआ भेजा दिया जाए।

Back to top button