Breaking news

जेल में सुशील को लग रहा है डर, रो-रोकर पुलिस से मांग रहा है सुरक्षा

पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार काफी डरा हुआ है और इसे जेल में जान का खतरा लग रहा है। दरअसल इस समय ये मंडोली जेल में बंद हैं। अदालत ने सुशील को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है और दिल्ली पुलिस द्वारा इसको मंडोली जेल नंबर 15 में रखा गया है। सूत्रों का कहना है कि जेल पहुंचने पर सुशील काफी डरा हुआ था। सुशील गैंगस्टरों से डर की वजह से जेल जाने से कतरा रहा था और पुलिस के सामने रो रहा था। सुशील के अलावा इस मामले के अन्य सभी आरोपी भी इसी जेल में बंद है।

sushil kumar

सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर

Sushil-Kumar

जेल अधिकारियों का कहना है कि सुशील को तमिलनाडु पुलिस की सुरक्षा में रखा जाएगा और उसपर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। सुशील को जेल नंबर 15 में ही 14 दिन के लिए अन्य कैदियों से अलग रखा गया है। सुशील में अगर कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं। तो उसका कोविड टेस्ट करवाया जाएगा। जेल के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार देर रात जेल पहुंचने के बाद सुशील को खाना दिया गया। लेकिन उसने खाना खाने से मना कर दिया। डर के मारे सुशील को रात भर नींद भी नहीं आई।

सुशील के परिवार वालों ने भी जेल में इसकी जान को खतरा बताया है। करीबियों ने मांग की है कि रिमांड पूरी होने के बाद सुशील को जेल के अलग सेल में रखा जाए और उसको जेल में भी सुरक्षा दी जाए। जानकारी के अनुसार सुशील को लगता है कि यदि वो बिना जठेड़ी से समझौता करवाए जेल गया तो उसपर जेल में भी हमला हो सकता है। ऐसे में सुशील ने पुलिस अधिकारियों से रिमांड बढ़वाने की गुहार लगवाई थी।

हत्या के आरोप में है गिरफ्तार

गौरतलब है कि छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ को सुशील ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बुरी तरह से पीटा था। सागर को बुरी तरह से पिटने के बाद ये सभी मौके से फरार हो गए थे। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई थी। 4 मई को हुई इस घटना के बाद से सुशील व उसके साथी फरार थे। पुलिस ने इनपर इनाम भी रखा था। सुशील को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार (23 मई) को दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया था। ये 19 दिन तक फरार था।

4 मई की पूरी घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई थी। जिसमें सुशील अपने साथियों के साथ मिलकर सागर की बुरी तरह से पिटाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार 23 साल के सागर धनखड़ की मौत किसी कुंद वस्तु से सिर पर चोट लगने से हुई थी। धनखड़ की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर की 30 से अधिक हड्डियां इन लोगों ने तोड़ दी थी।

SUSHIL KUMAR

इस वजह से की थी पिटाई

सागर धनखड़ व सोनू ने सुशील का मॉडल टाउन वाला फ्लैट किराए पर लिया था। जिसको लेकर ही इनके बीच विवाद हुआ था। 31 मार्च को इन्होंने फ्लैट को खाली कर दिया था। हालांकि इस दौरान सागर और सुशील के बीच लड़ाई हो गई थी। इस लड़ाई के बाद से ही सुशील सागर से बदला लेना चाहता था।

Back to top button