Trending

इस राजकुमार ने एक ही पल में खत्म कर दिया था पूरा परिवार, वजह जान हैरान रहे जाएंगे आप

prince dipendra nepal love story

क्राउन प्रिंस दीपेंद्र की लव स्टोरी

प्रिंस दीपेंद्र शाह अपनी पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड गए थे। यहां के एटन महाविद्यालय से पढ़ाई करने के दौरान ही इनकी मुलाकात देवयानी से हुई। जो कि नेपाली नेता शमशेर जंग बहादुर राणा की बेटी थी। ये दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और दीपेंद्र शाह ने देवयानी को शादी के लिए प्रपोज भी किया। हालांकि जब इस बात की जानकारी रानी ऐश्वर्या को लगी तो उन्होंने अपनी नाराजगी जताई और इस रिश्ते के लिए मना कर दिया।

prince dipendra nepal love story

प्रिंस दीपेंद्र शाह ने अपने राजपरिवार के सभी लोगों को शादी के लिए मनाने की कोशिश की। लेकिन कोई नहीं माना। दरअसल ये लोग प्रिंस की शादी किसी शाही परिवार की रानी से करवाना चाहते थे। इसलिए इनको ये रिश्ता पसंद नहीं था।कहा जाता है कि जब दीपेंद्र ने देवयानी से ही शादी करने की इच्छा जताई तब महारानी क्रोधित हो गई। उन्होंने इस रिश्ते से साफ इंकार कर दिया। जिसके कारण राजपरिवार के सदस्यों और प्रिंस के बीच दूरी बढ़ने लगी। राजपरिवार ने प्रिंस को अपने से अलग भी कर दिया और परिवार के जुड़ें महत्वपूर्ण फैसलों में प्रिंस को शामिल करना भी बंद कर दिया।

prince dipendra nepal love story

परिवार के इस रवैए से प्रिंस दीपेंद्र शाह दुखी रहने लगे और इन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया। दूसरी तरह इनका प्यार भी इनसे दूर हो गया। वहीं 1 जून 2001 को प्रिंस दीपेंद्र शाह ने जो किया उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। 1 जून को राजपरिवार ने एक भोज का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में राजा बीरेंद्र, रानी ऐश्वर्या और शाही परिवार के 7 अन्य सदस्यों और कुछ चुनिंदा मेहमान मौजूद थे।

prince dipendra nepal love story

जब ये लोग खाना खा रहे थे। तभी नशे में धुत क्राउन प्रिंस दीपेंद्र शाह अपने कमरे से बाहर आए और अतिथियों से साथ बदसलूकी करने लगे। परिवार के सदस्यों ने इन्हें चुप करवा दिया और इन्हें रूम में जाने को कहा। इतना ही नहीं मेहमानों से इस व्यवहार के लिए माफी तक मांगने को कहा। प्रिंस दीपेंद्र शाह परिवार के सदस्यों की बात को मानते हुए अपने कमरे के अंदर चले गए। हालांकि थोड़ी देर में ही ये कमरे से बाहर आए गए और इनके हाथ में तीन-तीन बंदूकें थी। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता। इन्होंने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। सबसे पहले इन्होंने पिता राजा बीरेंद्र, फिर माता रानी ऐश्वर्या और फिर परिवार के सभी सदस्यों को गोली मार दी। उसके बाद इन्होंने अपनी जिंदगी भी खत्म कर दी और खुद को भी गोली मार दी।

गोली लगने के बाद दीपेंद्र शाह तीन दिन कोमा रहे और उसके बाद इनकी मौत हो गई। वहीं देवायानी ने कुछ सालों बाद सिंगरौली की कुंवर ऐश्वर्या सिंह से विवाह कर लिया।

Back to top button