Breaking news

पिता ने किया प्रेमी से शादी करवाने से इंकार, गुस्सा होकर बेटी ने घर में करवा दी लाखों की चोरी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लड़की ने अपने ही घर में चोरी करवा दी और घर में रखे लाखों रूपए प्रेमी को दे दिए। जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में व्यापारी के घर हाल ही में चोरी हुई थी और चोर घर में रखे लाखों रूपए व जेवरात लेकर फरार हो गए थे। चोरी के बाद व्यापारी मनोज कुमार ने पुलिस में केस दर्ज करवाया और पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने जांच की तो मनोज कुमार की बेटी ही इस चोरी की साजिशकर्ता निकली।

thif

मनोज कुमार ने पुलिस में केस दर्ज करवाते हुए बताया था कि घर पर 26- 27 मई की रात चोरी हुई थी। चोर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 13 लाख रुपये और 3 लाख के जेवर चोरी कर फरार हो गए। जिस वक्त घर में चोरी की वारदात हुई, उस दौरान वो घर पर ही मौजूद थे। उनके अलावा घर में उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद थी। मनोज की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज किया। बयान दर्ज करते हुए पुलिस ने पाया कि मनोज कुमार, उसकी पत्नी और उसकी बेटी के बयान अलग हैं। इसके अलावा चोर घर में कैसे घुसे इसकी भी पुलिस ने जांच की।

पुलिस को घर में किसी के जबरन घुसने के सबूत नहीं मिले। पुलिस ने पाया की मेन गेट का ताला भी नहीं टूटा था। ऐसे में पुलिस को शक हो गया कि घर का कोई सदस्य इस चोरी में मिला हुआ है। पुलिस ने जब अपनी जांच आगे बढ़ाई। तो व्यापारी की लड़की खुशबू पर संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस ने खुशबू के मोबाइल की डिटेल निकलवाई। इस दौरान पुलिस को पता चला कि खुशबू पड़ोस में रहने वाले विनय यादव से लगातार संपर्क में थी। इसके आधार पर पुलिस ने विनय यादव को पूछताछ के लिए बुला लिया।

lucknow girl with boyfriend stealing at hom

पूछताछ के दौरान विनय ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। विनय यादव ने पुलिस को बताया कि खुशबू उसकी दोस्त है और उसके पिता को उनकी दोस्ती पसंद नहीं थी। इसलिए मनोज ने बेटी की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कहीं पर तय कर दी थी। ऐसे में खुशबू ने घर में चोरी की प्लान बनाया।

डीसीपी साउथ डॉक्टर ख्याति गर्ग ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि खुशबू ने विरोध किया तो पिता ने उसको डांट लगाई। बस इसी बात से वो नाराज हो गई। खुशबू ने विनय के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी का प्लान बना लिया। बेटी ने माता-पिता को काढे़ में बेहोशी की दवा पिला दी। रात को जब वे सो गए, तब खुशबू ने धीरे से दरवाजा खोला दिया। जिसके बाद विनय अपने दो साथियों के साथ घर में दाखिल हुआ और अलमारी का ताला तोड़कर रकम और सोने के जेवर लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने खुशबू , विनय यादव और शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 11.29 लाख रुपये और जेवर बरामद कर लिए हैं। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। खुशबू की आयु 19 साल की है।

Back to top button