Breaking news

थाने पहुंच महिला ने मांगी मदद, कहा- वीडियो दिखा अश्लील काम करता है पति, अब साथ नहीं रहना है

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज किया है और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करता है। जिससे वो परेशान है। अब इस महिला ने दुखी होकर पुलिस से मदद मांगी है और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। ये मामला गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है।

victim

पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि रात में पति उसे अश्लील वीडियो दिखाकर उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था। उसने कई बार विरोध भी किया। जिसके कारण उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि पति के साथ ससुराल पक्ष के लोग भी उसे प्रताड़ित करते हैं। ऐसे में उसने इनका घर छोड़ दिया और मायके जाकर रहने लगी।

bride groom hand at marriage

दो साल पहले हुई थी शादी

महिला ने एडीजी से मदद की गुहार लगाई है और इन्हें प्रार्थना पत्र सौंपा है। जिसमें कहा है कि दो साल पहले उसकी शादी मऊ के रहने वाले युवक से हुई थी। परिवार के साथ वो गाजियाबाद में रहता है और वहीं पर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। महिला के अनुसार पति नशा आदी करता है और शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित करने लगा था। रात को नशे में घर पहुंचने के बाद शारीरिक यातना देता था और आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर यौन हिंसा करता था।

चल रहा है कि महिला से चक्कर

महिला के अनुसार उसने कई बार इन सबका विरोध भी किया। लेकिन पति ने उसके साथ मारपीट कर, उसे चुप करवा दिया। इसी बीच महिला को पता चला कि उसके पति का कोलकाता की रहने वाली एक युवती से चक्कर चल रहा है। ये बात पता लगने पर पीड़िता ने सास व ससुर को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सास व ससुर ने बेटे के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद वो मायके चली आई। अब महिला अपने लिए इंसाफ चाहती है।

adg gorakhpur

जनवरी 2021 को महिला ने जोन कार्यालय पहुंचकर पति व उसके घरवालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद जोन कार्यालय से मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश एसएसपी गोरखपुर को दिया गया। लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। जिसके बाद अब पीड़िता गुरुवार को फिर से एडीजी के पास मदद के लिए पहुंची। जिसपर एडीजी ने उसे भरोसा दिया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button