Breaking news

पटियाला में चल रहे देह व्यापार का किया पुलिस ने पर्दाफाश, बाहरी राज्यों से लाई जाती थी लड़कियां

पंजाब पुलिस ने राज्य में चल रहे एक देह व्यापार का खुलासा किया है और इस मामले में कई लोगों को पकड़ा है। जांच करने पर पुलिस ने पाया कि देह व्यापार के लिए दूसरे राज्यों से युवतियों को लाया जाता था और उनसे गलत काम करवाया जाता था। पंजाब पुलिस ने हाल ही में भादसों रोड स्थित प्रेम नगर के एक मकान में छापामार इन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संचालिका, तीन युवतियों सहित दस लोगों को इस मामले में पकड़ा है।

सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने रविवार रात को छापामारी कर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। जानकारी के अनुसार पुलिस लाल बत्ती चौक में मौजूद थी, उस दौरान उन्हें अजनाली में जसप्रीत सिंह द्वारा देह व्यापार चलाने की सूचना मिली। एसएचओ प्रेम सिंह की अगुवाई में रेड की और सात महिलाओं समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने जांच में पाया कि ये लोग इंटरनेशनल कंपनी में जॉब करवाने के बहाने फेसबुक के जरिए ग्राहकों को ढूंढ़ा करते थे। आरोपी दस साल से देह व्यापार कर रहे थे। थाना सिविल लाइन के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भिंडर ने पूरे मामाले की जानकारी देते हुए बताया कि संचालिका सतनाम कौर करीब दस साल से अड्डा चला रही थी। पंजाब के अलावा बाहरी राज्यों से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था। पकड़ी गईं महिलाएं हिमाचल प्रदेश, लुधियाना, राजपुरा, नई दिल्ली, गोबिंदगढ़ और पटियाला की रहने वाली हैं। गिरफ्तार दो युवकों में एक बिहार और दूसरा पटियाला का है।

punjab ludhiana patiala police sex racket

पुलिस के अनुसार आरोपित सुमित व उसकी पत्नी मोना फेसबुक पर इंटरनेशनल जॉब दिलाने के बहाने ग्राहकों की तलाश करते थे। इसके बाद इन ग्राहकों को अड्डे पर लाया जाता था। यहां पर ये लोग ग्राहकों से पैसे लेते थे। दोनों फेसबुक पर काफी एक्टिव थे। गिरफ्तार किए दंपती ने कहा कि वो छह महीने से इस धंधे से जुड़े थे।

punjab ludhiana patiala police sex racket

सतनाम कौर पर पहले भी दर्ज है मामला

आरोपी सतनाम कौर के खिलाफ इससे पहले भी केस दर्ज किया गया है। करीब तीन हफ्ते पहले ही पावरकॉम के मुलाजिमों से मारपीट करने के मामले में सिविल लाइन थाना में केस दर्ज हुआ था। उसके घर का बिजली कनेक्शन महकमे ने बिल न भरने पर काटा था। जिसके बाद वो पड़ोसियों के घर से बिजली की सप्लाई ले रही थी। इस बारे में पावरकॉम की टीम चेकिंग के लिए पहुंची थी। तो सतनाम कौर व उसके स्वजनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

Back to top button