Interesting

पंडितजी थोड़ी देर के लिए क्या गए दूल्हा दुल्हन मंडप में करने लगे शरारत, देखें Funny Video

शादी वाला दिन हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन शादी की रस्मों पर अधिक फोकस रहता है। खासकर जब दूल्हा दुल्हन फेरे की तैयारी कर रहे हो और हवनकुंड के सामने बैठे हो तो सभी सिरियस ही रहते हैं। इस दौरान हंस मजाक भले थोड़ा बहुत हो जाता है लेकिन खेल और मस्ती जैसी चीजें नहीं होती है। सभी का ध्यान शादी और उसकी रस्मों पर ही होता है।

indian bride groom

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी दिखाने जा रहे हैं जहां दूल्हा दुल्हन फेरे लेने के पहले खूब मस्ती करते नजर आते हैं। दरअसल पंडितजी मंडप से कुछ देर के लिए कहीं चले जाते हैं, ऐसे में दूल्हा दुल्हन वहां बैठे बैठे बोर होने लगते हैं। इस बीच दूल्हा वहां रखी पानी की बोतल से खेलने लगता है। जल्द ही दुल्हन भी उसे ज्वाइन कर लेती है। दोनों पानी की बोतल को घूमकर फेंक के उसे फिर से खड़ा करने की कोशिश करते हैं।

indian bride groom in mandap

दूल्हा दुल्हन की यह मस्ती उनकी शादी का फोटोग्राफर कैद कर लेता है। जल्द ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो जाता है। यह वीडियो जिसने भी देखा उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। लोग कहने लगे कि शादी में इन्जॉय करने का ये भी एक तरीका है। ये कपल अभी से छोटी छोटी चीजें साथ में कर खुश हो रहा है। इनका भविष्य बहुत उज्वल है। चलिए पहले बिना किसी देरी के आपको भी ये वायरल वीडियो दिखा देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naughty Society (@_naughtysociety)

इस वीडियो के बाद लोग मजेदार कमेंट भी करने लगे। मसलन एक यूजर ने कहा कि ‘मैं तो अपनी शादी में चिड़िया उड़ खेलूंगा।’ फिर एक शख्स कहता है कि ‘भाई ये अच्छा है तुम लोगों को थोड़ा मस्ती करने का टाइम मिल गया। मेरी शादी में तो मैं पंडित के मंत्र सुनते सुनते ही बोर हो गया था। बिल्कुल ब्रेक नहीं मिला था।’ बस ऐसे ही और भी कई दिलचस्प कमेंट्स आने लगे।

शादी ब्याह में थोड़ी हंसी मजाक होना जरूरी है। ऐसी चीजों से दूल्हा दुल्हन के बीच की कैमेस्ट्री पता चलती है। वरना वहीं सिरियस और बोरिंग शादी में किसे इतना मजा आता है। हम उम्मीद करते हैं कि आप लोगों को ये वीडियो पसंद आएगा। वैसे आप ने अपनी शादी में दुल्हन के साथ कोई मस्ती की थी? अपने अनुभव हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। साथ ही ये वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button