Breaking news

13 साल की लड़की ने सोशल मीडिया पर बनाया अनजान दोस्त, कुछ दिनों बाद हो गया भयंकर कांड

सोशल मीडिया पर आजकल कई क्राइम होने लगे हैं। खासकर बदमाश लड़कों द्वारा मासूम लड़कियों का गलत फायदा उठाने के कई मामले सामने आ रहे हैं। अब दिल्ली का यह मामला ही ले लीजिए। यहां एक लड़ने ने 13 साल की लड़की से पहले दोस्ती की और फिर घिनौने काम को अंजाम दिया।

girl using mobile

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह युवक कथित तौर पर लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। वीडियो वायरल न करने के बदले ये लड़कियों से पैसों की मांग करता था। पुलिस को दिल्ली के अलीपुर थाने में इस युवक के खिलाफ शिकायत मिली थी।

girl on mobile

शिकायतकर्ता का कहना था कि उसकी 13 साल की बेटी को इंस्टाग्राम पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसने उसे एक्सेप्ट कर लिया था। अब वही लड़का उसकी बेटी को बदनाम करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड कर रहा है। शिकायत के आधार पर जब पुलिस ने जांच की तो लड़के की पहचान आरोपी मोहम्मद आमिर के रूप में हुई। वह नेहटौर सैलून में काम सीख रहा था। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अनजान लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा करता था।

mobile in hand

दिल्ली के आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन सिंह के मुताबिक आरोपी पहले लड़कियों से दोस्ती करता था और खुद को एक अमीर खानदान का बताता था। इसके बाद दोस्ती की आड़ में लड़कियों से न्यूड वीडियो और फोटो मंगवा लेता था।

finger on mobile

आरोपी लड़कियों द्वारा भेजे गए न्यूड फोटो और वीडियो को अपने मोबाइल में सेव कर लेता था। फिर उन्हें धमकी देता था कि वह ये चीजें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। जब लड़कियां ऐसा करने से मना करती थी तो वह उनसे बदले में पैसों की मांग करता था। आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस को वारदात में यूज हुआ उसका मोबाईल फोन भी मिला। पुलिस ने उसे तुरंत अपने कब्जे में ले लिया।

mobile in hand with girl

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस को उन लड़कियों की तलाश है जो इस युवक की गंदी हरकत का शिकार बन चुकी हैं। इस तरह वे आरोपी के खिलाफ और भी मजबूत केस बना सकेंगे।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। साथ ही अपने बच्चों को सोशल मीडिया अपर अनजान शख्स की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करने की सलाह दें। वहीं अपनी न्यूड फोटो या वीडियो किसी जान पहचान वाले को भी न भेजने की हिदायत दें।

Back to top button