Health

दवाइयों के बिना भी पिरियड्स को लेट किया जा सकता है, आपके किचन में ही उपलब्ध है उपाय

प्रकृति के नियम के अनुसार 12 से 45 उम्र की हर महिला को मासिक धर्म या पीरियड्स जरूर आता है। ये हर महीने आने वाली चीज है। आप इसे टाल नहीं सकते हैं। हालांकि इसके आने का टाइम लेट या जल्दी किया जा सकता है। कई बार किसी फंक्शन, पूजा या धार्मिक अनुष्ठान के चलते महिलाओं को अपने पीरियड्स लेट करने की जरूरत पड़ जाती है।

periods in women

इसके लिए मार्केट में कई दवाईयां उपलब्ध है। लेकिन इनका सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इन गोलियों से साइडइफेक्‍ट्स और हार्मोन्‍स के असंतुलित होने का खतरा रहता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों से अपने पीरिएड्स को डिले कर सकती हैं।

spicy food

1. मसालेदार भोजन खाने से बचें: मासिक धर्म टालना है तो मसाले युक्त भोजन खासकर काली मिर्च और लहसुन खाने से बचे। यह चीजें बॉडी में ब्लड तेजी से बढ़ाती है।

sirka

2. सिरका: एक गिलास गर्म पानी में 3 से 4 चम्मच सिरका मिलाकर दिन में दो बार खाएं। इससे तीन से चार दिन तक पीरियड्स आगे बढ़ सकते हैं। कुछ स्टडीज के अनुसार सिरके में पाया जाने वाला एसिड पीरियडस् को 10 से 12 दिन तक डिले कर सकता है। हालांकि मेडिकल साइंस इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसलिए सलाह है कि आप डेट आने के 10 से 12 दिन पहले ही यह उपाय आजमा लें।

gelatin

3. जिलेटिन: एक कटोरी पानी लेकर जिलेटिन को उसमें घोलकर पी जाएं। इससे पीरियड्स 3 से 4 घंटे लेट आते हैं। इसे दिन में कई बार पिया जा सकता है।

Celery Leaves

4. अजवाइन की पत्तियां: अजवाइन की पत्ती को उआबलते पानी में डालकर उसमें शहद मिला दें। इस मिश्रण का सेवन डेट के एक हफ्ते पहले से स्टार्ट कर दें।

lemon eating

5. नींबू: इसे चबाने, खाने या पानी में निचोड़कर पीने से पीरियड लेट आते हैं। इसमें उपस्थित विटामिन सी ज्‍यादा ब्‍लड फ्लो को कंट्रोल करने या रोकने का कार्य करता है।

fullers-earth

6. मुल्तानी मिट्टी: मेन्सुरेशन के पूर्व 25 से 30 ग्राम मुल्तानी मिट्टी को गर्म पानी में मिलकार इसका सेवन करने से भी पीरिएड डिले हो जाते हैं।

mustard seeds

7. सरसों के बीज: एक कप गरम दूध में दो चम्मच सरसों के पाउडर को मिक्स कर पी जाएं। इसे हफ्ते में एक पार पिएं।

rice-water

8. चावल का पानी: चावल के पानी को सामान्यतः या नींबू मिलकर पी लें। दिन में कम से कम तीन बार तो पिएं। इससे पीरियड्स थोड़े से डिले हो जाते हैं।

Mint

9. पुदीना: खीरे के रस में पुदीना मिलकर इसका सेवन करें। इससे न सिर्फ पीरियड्स टल जाएंग बल्कि मासिक धर्म में होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिल जाएगा।

नोट: घरेलू उपायों के वैसे तो दवाइयों की तरह कोई साइडइफेक्‍ट्स नहीं हैं लेकिन फिर भी डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन्हें आजमाएं।

Back to top button