Interesting

स्कूल बॉय ने मां के लिए गाया इमोशनल गाना, सुनकर आप भी हो जाएंगे भावुक -Video

हर बच्चे के लिए उसकी मां उसकी लाइफ लाइन होती है। मां से हम जितना प्यार करते हैं उतना शायद ही किसी से करते हैं। पिता की तुलना में बच्चे मां को अपने प्यार का इजहार भी खुलकर करते हैं। वे हमेशा मां के लिए कुछ नया और अनोखा कर उन्हें स्पेशल फ़ील कराते रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बच्चे को ही ले लीजिए। इस बच्चे ने अपनी मां के लिए ऐसा गाना गाय कि हर कोई इसे सुन भावुक हो गया।

school boy

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे का गाया गाना बड़ा वायरल हो रहा है। यह गाना बच्चे ने अपनी मां के लिए गाया है। ये गाना आमिर खान की मन फिल्म का है। बच्चे ने इस फिल्म के ‘चाहा है तुझको..’ गाने को अपने हिसाब से रि-क्रिएट कर अपने अलग अंदाज में गाया है। बच्चे के द्वारा गाया गया गाने का ये वर्जन सोशल मीडिया पर हर किसी को पसंद आ रहा है।

school boy singing

बच्चे पूरे सुर में यह गाना गाता है। खासकर गाना गाते समय उसके चेहरे के हावभाव बड़े ही शानदार होते हैं। उसे देख ऐसा लगता है मानों वह पूरे दिल और सिद्दत के साथ ये गाना गा रहा है। वह गाने में इस कदर खो जाता है कि हम भी अपनी नजरें और कान एक पल के लिए भी नहीं हटाते हैं।

school boy singing song

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर pn2_parmar.007 नाम के पेज द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को बीस लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं इसे 1 लाख 75 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं। जिसने भी यह वीडियो देखा वह बच्चे की तारीफ किए बिना रह नहीं सका। हर किसी को बच्चे का अंदाज और आवाज पसंद आ रहा है। चलिए आप भी बच्चे का यह भावुक गाना सुन लीजिए।


इस गाने को सुनने के बाद लोगों ने बच्चे की तारीफ के पूल बांध दिए। एक यूजर ने लिखा ‘भाई वाह! आपकी आवाज बहुत अच्छी है। सुनकर मजा ही आ गया।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘क्या शानदार आवाज है। भगवान आपके ऊपर कृपा बनाए रखे।’ फिर एक अन्य कमेंट आता है ‘आप ने मां के लिए बहुत ही सुंदर गाना गाया है। इसे सुन मैं भी भावुक हो गया। बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आए।

वैसे आप लोगों को बच्चे का गाया ये गाना कैसा लगा हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Back to top button