Interesting

इस शख्स ने की कोरोना काल की सबसे छोटी शादी, सिर्फ 17 मिनट में दुल्हन को ब्याहकर ले गया

लॉकडाउन में शादियों की रौनक चली सी गई है। जहां पहले हजारों मेहमानों के बीच एक हफ्ते की शादियां चलती थी वह अब कुछ सीमित लोगों और एक दिन तक ही सिमट कर रह गई है। इस बीच यूपी के शाहजहांपुर में एक दूल्हे ने सिर्फ 17 मिनट की शादी कर सबको चौका दिया। इतना ही नहीं उसने दहेज में ससुरालवालों से एक ऐसी चीज ली जिसके बारे में जान आप भी खुश हो जाएंगे। चलिए इस अनोखी शादी के बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

17 minutes marriage up

यूपी के शाहजहांपुर में हुई 17 मिनट की इस शादी में न तो न बैंडबाजा था और न ही लंबी चौड़ी बारात या कार बग्घी जैसी कोई चीज। यह यह अनोखी शादी पटना देव कली मंदिर में संपन्न हुई। दूल्हा थाना कलान क्षेत्र के गांव सनाय के रहने वाले पुष्पेंद्र दुबे बने। वे एक शिक्षण संस्थान चलाते हैं और साथ ही भाजपा महामंत्री व मीडिया कर्मी भी हैं। इस अनोखी शादी को करने के पीछे का उनका उद्देश्य दहेज प्रथा को उखाड़ फेंकना था।

17 minutes marriage

उन्होंने गुरुवार को घर के कुछ सदस्यों की उपस्थिति के बीच हरदोई की प्रीति तिवारी संग मंदिर की सात परिक्रमा कर फेरे लिये। बस इतना सा काम कर उन्होंने अपनी शादी फटाफट निपटा भी ली। ये शादी महज 17 मिनट में हो गई। अब ये शादी इलाके में चर्चा का विषय भी बनी हुई है। इस शादी में दूल्हे ने ससुराल वालों से दहेज में रामायण की किताब ली।

17 minutes unique marriage

पुष्पेंद्र और प्रीति कहते हैं कि इस तरह की शादी कर हम युवा पीढ़ी को संदेश देना चाहते हैं कि वे भी साधारण सी शादी कर अनावश्यक खर्च और दहेज से बचें। दूल्हा दुल्हन की इस शादी की हर कोई तारीफ भी कर रहा है। प्रीति कहती है कि इस दहेज प्रथा ने कई घरों को बर्बाद कर दिया है। इसलिए आज की युवा पीढ़ी को इसके विरोध में आगे आना होगा।

short marriage

कोरोना काल में किस तरह की शादियाँ हो रही है इस बात से आप भी अच्छे से वाकिफ हैं। इतनी पाबंदियाँ होने के बावजूद कई लोग नियमों का उलंघन कर ज्यादा लोगों के बीच और भव्य शादियाँ कर रहे हैं। रोज ही किसी शादी में पुलिस का छापा मारने कि खबर मिल जाती है। इस बीच 17 मिनट की यह शादी अपने आप में मिसाल है। सभी युवाओं को इससे सीखना चाहिए और कोरोना महामारी को और अधिक फैलाने से बचना चाहिए।

17 minutes marriage pushpendra priti

17 minutes marriage in temple

वैसे इस अनोखी शादी के बारे में आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button