Bollywood
Trending

मेडिकल की छात्रा कैसे बनी मिस वर्ल्ड विजेता? जज के किस सवाल के जवाब ने बदल दी दुनिया

मानुषी छिल्लर मना रही आज अपना 24 वां जन्मदिन। रह चुकी है मिस वर्ल्ड विजेता।

हर लड़की का यह सपना होता है कि वह सबसे खूबसूरत और अलग दिखें। ऐसे में हम बात करेंगे एक ऐसी लड़की की। जिसकी खूबसूरती के चर्चे तो आम हैं ही। इतना ही नहीं वह मिस वर्ल्ड की विजेता भी रही है। जी हां हम बात कर रहें हैं मानुषी छिल्लर की। जिनका आज जन्मदिन है। शायद ही मानुषी छिल्लर के बारे में बहुतों को पता हो, कि वह भी मिस वर्ल्ड में दावेदारी से पहले एक सामान्य घरों की लड़की जैसी ही थी। वह एक
मेडिकल स्टूडेंट थी। मूल रूप से मानुषी हरियाणा की रहने वाली है लेकिन उनका परिवार दिल्ली में रहता है। मानुषी का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ था लेकिन स्कूली पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के “सेंट थॉमस” स्कूल से की थी।

Manushi Chhillar

गौरतलब हो कि आज मानुषी छिल्लर अपना 24 वां जन्मदिन मना रही हैं। जो जल्द ही यशराज बैनर तले बनने वाली फ़िल्म “पृथ्वीराज” में अक्षय कुमार के साथ नज़र आएगी। जिस फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है, लेकिन कोरोना के चलते फ़िल्म की शूटिंग टाल दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि इस फ़िल्म में मानुषी छिल्लर “संयुक्ता” का किरदार निभा रही हैं। जिसका निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं।

Manushi Chhillar

Manushi Chhillar

बता दें कि साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब प्रियंका चोपड़ा ने जीता था। जिसके 17 साल बाद मानुषी छिल्लर को यह खिताब मिला। 14 मई 1997 को हरियाणा के रोहतक में जन्मीं मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के फाइनल में एक ऐसा सुंदर जवाब दिया था जिसकी बदौलत वह 107 देशों की विश्व सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम ख़िताब किया था। दरअसल मानुषी छिल्लर से मिस वर्ल्ड के आखिरी राउंड में यह सवाल पूछा गया कि वो इस दुनिया में किस प्रोफेशन को सबसे अधिक वेतन पाने का हकदार मानती हैं?
इस सवाल का जवाब देते हुए मानुषी ने कहा था कि, “जैसे कि मैं अपने मां के काफी करीब हूं तो मैं पैसे की बात तो नहीं कर सकती। हां इज्जत और प्यार की बात करूं तो हर मां अपने बच्चे के सपनों को पूरा करने के लिए बलिदान देती है इसलिए मेरी नजर में सबसे ज्यादा सम्मान और वेतन पाने का हक मां रखती है।” गौरतलब हो मानुषी का यह जवाब सुनकर सब आश्चर्यचकित हो उठे। मानुषी के इस जवाब से मिस वर्ल्ड के जज काफ़ी प्रभावित हुए और मानुषी को मिस वर्ल्ड का विजेता घोषित किया।

Manushi Chhillar

मालूम हो मानुषी एक मेडिकल स्टूडेंट रहीं हैं। उन्होंने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट क्लीयर किया था। वही मानुषी के पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उनके पिता डॉक्टर मित्र बासु छिल्लर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में वैज्ञानिक हैं। वहीं उनकी मां न्यूरोकेमेस्ट्री विभाग की हेड हैं। मानुषी अपने माता पिता के बेहद करीब हैं और उनके परिवार का प्यार ही उनकी जीत का कारण बना था।। जानकारी के लिए हम बता दें कि मानुषी से पहले रीता फारिया ने 1966 में, युक्ता मुखी ने 1999 में, डायना हेडन ने 1997, तो वहीं ऐश्वर्या राय ने 1994 में और प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम किया था।

Back to top button