Spiritual

इन राशियों के जातक पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, जानें क्या है आपकी राशि का हाल

ज्योतिष के अनुसार शनि एक ही राशि में लगभग ढाई वर्ष रहते हैं और फिर राशि परिवर्तन करते हैं। ये अपने स्थान से मार्गी होने के साथ ही वक्री भी होते हैं। जब शनि का परिवर्तन होता है। तो सबसे ज्यादा प्रभाव उन राशियों पर होता है। जिनपर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही होती है। इस समय शनि मकर राशि में विराजमान हैं और भ्रमण पर हैं।

23 मई को शनि मकर राशि में ही वक्री होने वाले हैं। जिसके बाद पूरे 141 दिनों तक ये उल्टी चाल चलेंगे। इसके बाद 11 अक्टूबर को शनि पुनः मार्गी होंगे। शनि की वक्री चाल से पांच राशि वालों को खासा परेशानी होने वाली है। इस दौरान इन राशि के लोग ज्यादा सतर्क रहें और सावधानी के साथ ही काम करें।

शनि की ढैय्या

मिथुन राशि

इस समय शनि मिथुन राशि में हैं और इस राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। शनि के वक्री होने से इस राशि के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मिथुन राशि के लोग सतर्क रहें। इस दौरान इस राशि के लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों पर भी शनि की ढैय्या चल रही है। इस राशि के लोगों को भी थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी से भी विवाद करने से बचें। माता पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए सोच समझकर इनसे बात करें। सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। यात्रा करते हुए सावधानी बरतें।

शनि की साढ़े साती

धनु राशि

धनु राशि के लोगों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। हालांकि शनि की साढ़े साती इस समय आखिरी चरण में है। शनि की चाल वक्री होने से इस राशि के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। धनु राशि के लोगों को इस दौरान धन हानि हो सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में आपके पक्ष में फैसला नहीं आएगा। हो सके तो इस दौरान किसी नए कार्य की शुरूआत न करें।

मकर राशि

इस समय मकर राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। जो कि मध्य चरण में है। शनि मकर राशि में ही विराजमान हैं, इसलिए 23 मई को शनि के वक्री होने का असर इस राशि पर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। मकर राशि के लोग वाद-विवाद से बचकर रहें और धैर्य रखें। हर कार्य को सोच-समझकर करें। कोई भी बड़ा फैसला बिना सोचे समझकर न लें।

कुंभ राशि

इस समय कुंभ राशि पर भी शनि की साढ़े साती चल रही है, जो कि पहले चरण में ही है। 23 मई को शनि के वक्री होने से इस राशि के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशि के लोग किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें। धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें।

करें ये उपाय

शनि की ढैय्या व साढ़े साती के प्रभाव को कम करने के लिए नीचे बताए गए उपायों को कर लें। इन उपायों को करने से शनि आपके अनुकूल ही फल प्रदान करेंगे।

1. शनिवार को इनकी पूजा करें और सरसों का तेल इन्हें जरूर अर्पित करें। इसके अलावा आप चाहें तो काले तिल भी शनि देव को अर्पित कर सकते हैं।

2. शनि की ढैय्या व साढ़े साती के प्रभाव को कम करने के लिए काले रंग की चीजों का दान शनिवार के दिन करें। साथ में ही गरीब लोगों को पैसे भी दान में दें।

3.हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान को सरसों का तेल अर्पित करें।

याद रखें की शनि को न्याय का देवता कहा जाता है और शनि सबको उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इस समय शनि की साढ़े साती और ढैय्या कई राशियों पर चल रही हैं। इस दौरान इन राशियों के लोगों को शनि उनके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करेंगे। जिन लोगों ने अच्छे कर्म किए होंगे। उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होगी। वहीं बुरे कर्म करने वालों को शनि देव दंड देंगे। इसलिए अगर आपने अच्छे कर्म किए हैं, तो आपको डरने की जरूरत नहीं है।

Back to top button