Bollywood

करीना के गाने पर जमकर नाची ‘बजरंगी भाईजान’ की मुन्नी, Video देख लोग बोले- मुन्नी इतनी बड़ी हो गई..

2015 में सलमान खान की एक फिल्म आई थी ‘बजरंगी भाईजान’। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म में करीना कपूर भी थी। हालांकि सलमान करीना जैसे स्टार होने के बावजूद फिल्म की छोटी सी मुन्नी सारी लाइमलाइट चुरा ले गई थी। इस फिल्म में मुन्नी का किरदार हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) ने निभाया था। यह फिल्म उनके लिए किस्मत चमकाने वाली साबित हुई।

‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म के दौरान हर्षाली मल्होत्रा महज 6 साल की थी। लेकिन अब वह 12 साल की हो गई है। वह अपनी उम्र से और भी बड़ी दिखने लगी है। हर्षाली इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर हर्षाली को 6 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

हाल ही में हर्षाली ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे करीना कपूर के गाने ‘मन सात समंदर’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने रेड टॉप और व्हाइट रेड स्कर्ट पहना हुआ है। करीना के गाने पर वह बहुत ही प्यार डांस करती है। डांस के साथ उनके चेहरे के हावभाव भी शानदार होते हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए वे कैप्शन में लिखती हैं ‘तुझे भर लूं अपनी बाहों में..’ उनका यह वीडियो फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 66 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो पर कई कमेंट्स भी आ रहे हैं। जैसे किसी ने लिखा ‘भाई लगता है मुन्नी बड़ी हो गई है।’ वहीं एक अन्य कमेंट आता है ‘बहुत ही सुंदर डांस। देश की सबसे सुंदर लड़की।’ बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आए हैं।

यहां देखें वीडियो


डांस वीडियो के अलावा हर्षाली कुछ फनी वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। उन्हें अभिनय और डांस के अलावा कॉमेडी करना भी पसंद है। जैसे इस वीडियो में वे अपने हेटर्स से कह रही हैं कि ‘यदि आप मुझे लाइक नहीं करते हैं तो कोई बात नहीं। मैं अपने आप को लाइक करती हूँ।’


इस कोरोना काल में हर्षाली भी कहीं शूट पर नहीं जा रही है। वह घर में रहकर ही मस्त वीडियो बना रही है। उन्होंने कोरोना के ऊपर भी एक फनी वीडियो बनाया है।


वैसे आप लोगों को बजरंगी भाईजान की मुन्नी के यह वीडियोज कैसे लगे हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button