
गरुड़ पुराण में ये कार्य करना माना गया है वर्जित, इन्हें करने से दुखों से भर जाता है जीवन
गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कार्यों का जिक्र किया गया है। जिन्हें करने से इंसान का सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है और पूरे जीवन उसे कष्टों का सामना करना पड़ता है। गरुड़ पुराण के अनुसार इंसान के अंदर कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो कि उसकी खुशियों को खत्म कर देती हैं और उसके जीवन में दुख ही रहे जाते हैं। इसलिए अगर आपके अंदर ये आदतें हैं, तो फौरन इन्हें बदल लें। वरना आपकी जिदंगी भी दुखों से भर जाएगी।
दूसरों को अपमानित करना
गरुड़ पुराण के अनुसार दूसरों का अपमान करने वाले लोग कभी खुश नहीं रहते हैं। ऐसे लोगों का जीवन केवल कष्टों से भरा रहता है। इन लोगों को नर्क में जगह मिलती है।
गंदे वस्त्र धारण करने वाले
जो लोग गंदे वस्त्र धारण करते हैं, उनके घर में मां लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता है। ऐसे लोगों के घरों में मां लक्ष्मी कभी भी विराजमान नहीं करती है। गरुड़ पुराण के अनुसार गंदे कपड़ों को दरिद्रता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा साफ कपड़े ही धारण करने चाहिए।
घमंड करने वाला
जिन लोगों के अंदर घमंड होता है वो ओरों का मजाक बनाते हैं और हमेशा दूसरे लोगों को अपने से छोटा सोचते हैं। धन का घमंड होने से बौद्धिक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे लोग दूसरों का अपमान करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। धन पर घमंड करने वालों से मां लक्ष्मी रुठ जाती हैं और ऐसे लोगों को धन हानि होने लग जाती है।
लालच की भावना
जिन लोगों के मनों में लालच होता है, उनका जीवन भी केवल दुखों से भर जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार लालच करने वाले व्यक्ति कभी खुश नहीं रहते हैं। ऐसे लोगों को कभी संतुष्ट नहीं मिलती है और ये सदा दुखी ही रहते हैं। सब कुछ होने के बाद भी ये किसी चीज का आनंद नहीं उठा पाते हैं।
रात को दही खाना
रात के समय दही खाना अशुभ माना जाता है। जो लोग रात को दही खाते हैं, उनकी सेहत खराब ही रहती है और सदा शारीरिक कष्टों से घिरे रहते हैं। इसलिए भूलकर भी रात को दही का सेवन न करें।