दिलचस्प

’52 गज का दामन’ गाने पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई डांस वीडियो वायरल होता ही रहता है। ये दुनिया के सामने अपना टेलेंट दिखाने का अच्छा माध्यम है। वैसे यहां हर कोई अपना हुनर दिखाने के लिए ही डांस नहीं करता है, कई बार लोग अपनी मर्जी और मस्ती के लिए भी नाचते गाते हैं। जब कोई दिल खोलकर डांस करता है तो वह अलग ही नजर आता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस डांस वीडियो को ही ले लीजिए।

इस वायरल वीडियो में एक लड़की ’52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman) गाने पर डांस करती दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि ये गाना हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) का है। ये गाना जब से रिलीज हुआ है तभी से इंटरनेट पर छाया हुआ है। यूट्यूब पर इस वीडियो को 87 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। ये गाना लोगों को इतना पसंद आया है कि वे इस पर खुद डांस कर अपना वीडियो बनाने लगे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sangeeta jatti ?? (@sanju.__kumari)


इंटरनेट पर वायरल लड़की का भी यही हाल है। उसने ’52 गज का दामन’ गाने पर इतना जबरदस्त डांस किया कि हर कोई देखता ही रहा गया। लड़की ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। लड़की का नाम नाम संगीता बताया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ 32 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं इसे सात लाख से अधिक लाइक्स भी मिले हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी ये वीडियो देख लीजिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sangeeta jatti ?? (@sanju.__kumari)


यह वीडियो देख लोग बड़ा ही इन्जॉय कर रहे हैं। इस पर कई अलग अलग तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा कि ‘ये डांस देख मुझे बहुत अच्छा लगा।’ वहीं दूसरे ने लिखा कि ‘मैं इस वीडियो को अब तक 100 बार देख चुका हूँ। सच में बहुत अच्छा डांस है।’ फिर एक कमेंट आता है ‘अरे वाह! इस डांस ने तो आपको फेमस कर दिया।’

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेणुका पंवार (Renuka Panwar) के ’52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman)’ के अलावा दो और हरियाणवी सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं। इसमें एक गाना ‘चटक मटक’ जिसमें सपना चौधरी (Sapna Choudhary) नजर आती हैं। वहीं दूसरा गाना ‘हरियाणवी बीट’ है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि रेणुका पंवार एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने ला रही हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी इससे काफी बढ़ रही है।

वैसे आप लोगों को लड़की का यह डांस कैसा लगा?

Back to top button
?>