Breaking news

सात फेरे लेने से पहले थाने पहुंच गया दूल्हा, लड़के की सच्चाई जान उड़ गए दुल्हन के होश

उत्तर प्रदेश में एक शादी के दौरान पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ थाने ले गई। जिसके बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया और हर कोई पुलिस से गिरफ्तारी की वजह पूछने लगा। ये घटना लखनऊ के गोमतीनगर की है। खबर के अनुसार गुरुवार रात पुलिस ने एक शादी समारोह में आकर दूल्हे के हाथों में हथकड़ी पहना दी और उसे अपने साथ थाने ले गई।

वहीं जब परिजनों ने पुलिस से गिरफ्तारी की वजह पूछी तो पुलिस ने बताया कि दूल्हे पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है। जिसके कारण उसे पकड़ा गया है। दूल्हे की गिरफ्तारी के साथ ही शादी को बीच में ही रोकना पड़ गया।

पुलिस के अनुसार अंकित के खिलाफ एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी और इस पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। पुलिस तभी से अंकित की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस को गुरुवार को जानकारी लगी की अंकित शादी करने जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने शादी समारोह में पहुंचकर अंकित को पकड़ लिया।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर केके तिवारी के मुताबिक छानबीन में पता चला कि अंकित शादी करने वाला है। इस सूचना पर समारोह स्थल पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिस युवती ने अंकित पर केस दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि अंकित ने उससे शादी का वादा कर यौन शोषण किया था। पीड़िता के मुताबिक अंकित ने उसके साथ मंदिर में शादी भी की थी। लेकिन कुछ वक्त पहले आरोपी युवती को छोड़ कर चले गया था। जिसके बाद पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था और रेप का आरोप लगाया अंकित पर लगाया था। तभी से पुलिस इसे खोज रही थी।

वहीं जिस वक्त पुलिस ने अंकित की गिरफ्तारी की थी। उस समय जयमाल की तैयारी चल रही थी। समय पर आकर पुलिस ने अंकित को पकड़कर दुल्हन की जिंदगी बचा ली।

Back to top button