
चाणक्य के अनुसार ऐसी महिलाओं से दूर रहने में होती है भलाई, जीवन को ले जाती हैं बर्बादी की ओर
आचार्य चाणक्य ने स्त्रियों के कई सारे अवगुण बताए हैं। जिनके कारण स्त्रियां अपने जीवन को पूरी तरह से बर्बाद कर देती हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार स्त्री के मन में क्या चल रहा होता है। इसका पता कोई भी नहीं लगा सकता है। गुणों से भरपूर नारी घर को आबाद कर देती है, जबकि अवगुण वाली स्त्री घर को बर्बादी की ओर से जाती है।
श्लोक –
अनृतं साहसं माया मूर्खत्वमतिलोभिता।
अशौचत्वं निर्दयत्वं स्त्रीणां दोषा: स्वभावजा:।।
इस श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य ने स्त्रियों की 5 बुराइयों का वर्णन किया है। आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर किसी भी स्त्री में ये अवगुण होते हैं। तो उससे दूरी बनाने में ही भलाई हैं। तो आइए जानते हैं इन अवगुणों के बारे में।
नखरे वाली महिलाएं
जिन महिलाओं के अंदर काफी नखरें होते हैं। उनसे बचकर रहें। नखरे वाली महिलाएं छोटी सी छोटी बात को बड़ा बना देती हैं और अपनी बात को मनवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। नीति शास्त्र में इन्होंने श्लोक के जरिए बताया है कि नखरे वाले लड़की जीवन को नर्क बना देती हैं। इसी प्रकार से जो लड़की छोटी बातों पर रोए वो भी खतरनाक होती है।
बिना सोच समझे फैसला लेना
जो लड़कियां बिना सोचे समझे फैसला लेती हैं। उनसे भी दूरी बनाकर रखें। बिना सोचे समझें जो लड़कियां फैसला लेती हैं। वो खुद को खतरे में डाल देती हैं।
बात-बात पर झूठ बोलना
चाणक्य कहते हैं कि कई महिलाएं बात-बात पर झूठ बोलती हैं। उनपर कभी विश्वास न करें। ऐसे अवगुण वाली लड़कियां अपने आप को बचाने के लिए किसी भी फंसा सकती हैं। ये अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। ऐसी महिलाएं विश्वास करने के लायक नहीं होती है।
अधिक आत्मविश्वास होना
जिन महिलाओं के अंदर अधिक आत्मविश्वास होता है, वो किसी का सम्मान नहीं करती हैं। ऐसी महिलाएं अपनी बात को हमेशा ऊपर रखती हैं। चाणक्य कहते हैं कि जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास की वजह से महिलाएं मूर्खतापूर्ण कार्य कर देती हैं। जिसकी वजह से वो मुश्किल में फंस जाती हैं।
पैसों की लालची
जिन स्त्रियों को गहने और धन अत्यंत प्रिय होते है। वो पैसों के लिए किसी को भी हानि पहुंच सकती हैं। ऐसी महिलाएं धन से अधिक प्यार करती हैं और इनमें सही गलत की समझ नहीं होती है।